,

BJP Padyatra : पदयात्रा..‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, कांग्रेस के अस्तित्व पर बीजेपी नेताओं का तंज

BJP Padyatra bhopal-loktantra-bachao

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

BJP Padyatra : भोपाल, देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा चल रही है।राजधानी भोपाल में बुधवार को बीजेपी ने अपनी ताकत दिखाई। मौका था ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा।जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी के दिग्गज नेता सड़क पर उतरे।अटल पथ से रोशनपुरा तक निकली पदयात्रा के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा।

BJP Padyatra : लोकतंत्र, संविधान को लेकर कांग्रेस के रवैये पर सवाल

जेपी नड्डा ने सवाल किया कि कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र बचाने की बात करती है। तो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए।उधर कांग्रेस ने भी बीजेपी के अभियान और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाकर पलटवार किया। ऐसे में सवाल है कि लोकतंत्र के नाम पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच छिड़ी ये जंग आखिर किस दिशा में जा रही है ?सवाल ये भी कि कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान बनाम बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ आंदोलन… आखिर लोकतंत्र की लड़ाई में जनता का भरोसा कौन जीत पाएगा ?

BJP Padyatra : लोकतंत्र पर सियासी संग्राम, कांग्रेस फैला रही भ्रम ?

लोकतंत्र…जिसे भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है…लेकिन आज यही लोकतंत्र सियासी संग्राम का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। कांग्रेस वोट चोरी और संविधान बचाने के नाम पर सरकार को घेर रही है, तो बीजेपी कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाकर पलटवार कर रही है। इसी सियासी घमासान के बीच भोपाल में बीजेपी ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। अटल पथ पर आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

BJP Padyatra : नड्डा ने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है, जिसने करीब 90 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया। ऐसे में लोकतंत्र की रक्षा की बात करने से पहले कांग्रेस को अपने राजनीतिक इतिहास का जवाब देना चाहिए।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र और संविधान को लेकर उसके राजनीतिक रवैये पर सवाल उठाए। कहा कि कांग्रेस अपने अतीत को भुलाकर आज लोकतंत्र की सबसे बड़ी पैरोकार बनने का दावा कर रही है।

वहीं कांग्रेस लगातार चुनावी प्रक्रिया, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर सरकार पर सवाल उठाती रही है। कांग्रेस का राजनीतिक तर्क है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संस्थाओं की निष्पक्षता और जनता के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। ऐसे में बीजेपी की पदयात्रा ने दोनों दलों के बीच लोकतंत्र के मुद्दे पर जारी सियासी टकराव को और तेज कर दिया है।

BJP Padyatra : आखिर कौन जीतेगा जनता का भरोसा ?

मध्यप्रदेश के साथ ही देशभर में वोट चोरी और संविधान बचाओ बनाम लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ विपक्ष और सरकार के अपने अपने अभियानों के जरिए शक्तिप्रदर्शन है। एक तरफ कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, दूसरी तरफ बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ आंदोलन…लेकिन सवाल यही कि लोकतंत्र के नाम पर देश की राजनीति में चल रही इस जंग में जनता के असली मुद्दे कहां हैं?

ये भी जानो : Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…