,

Dhirendra Shastri Controversy: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, मुरैना में धीरेंद्र शास्त्री का फूंका पुतला

Dhirendra Shastri Controversy

Dhirendra Shastri Controversy: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में मुरैना में भारी आक्रोश देखने को मिला है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने अपने कार्रकर्ताओं के साथ वैरियर चौराहे पर प्रर्दशन किया और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया है।

Dhirendra Shastri Controversy: वैरियर चौराहे पर जुटे यादव महासभा कार्यकर्ता

अखिल भारतवर्षीय महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में वैरियर चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वैरियर चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। कार्यकताओं ने शास्त्री का पुतला जलाकर नारेबाजी ​की और कार्रवाई की मांग की है।

Dhirendra Shastri Controversy: रैली निकालकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता

मुरैना के वैरियर चौराहे पर प्रदर्शनकारियो ने पुतला दहन किया और महासभा के कार्यकताओं ने रैली निकालकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचें। यहां उन्होने अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यकाताओं द्वारा बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के बयान को गंधीरता से संज्ञान में लेना चाहिए। प्रशासन से मामले में उचित कदम उठाने की भी मांग की है।

Dhirendra Shastri Controversy: धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर बरसे लक्ष्मण यादव

यादव महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर गलत बयान दिया है। इस तरह के कथित ​बयान से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होने कहा कि कथावाचकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और सनातन धर्म का प्रचार—प्रसार करने एवं समाज को जोड़ने पर ध्यान देना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के बयान हिंदू समाज में अराजकता फैलाने जैसी स्थिति पैदा करते हैं।

यह भी पढ़े: Rameshwar Sharma : दिल्ली में कांग्रेस की फ्लॉप रैली पर रामेश्वर शर्मा का तंज, बोले- डंडे के बल पर काम कराना चाहती है पार्टी

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…