Bribery Case: उचाना में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, पटवारी के पति को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bribery Case

Bribery Case: जींद जिले के उचाना में विजिलेंस विभाग ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी के पति को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, उचाना तहसील के सामने स्थित एक निजी दुकान पर इंस्पेक्टर प्रमिला के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने छापा मारा। रेड के दौरान नीलम पटवारी के पति सतीश कुमार को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया गया।

Bribery Case: 15 एकड़ जमीन के तक्सिम और इंतकाल के बदले मांगी गई थी 15 हजार रुपये की रिश्वत

शिकायतकर्ता रामकुमार, जो बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त एसडीओ हैं, ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी 15 एकड़ जमीन के तक्सिम और इंतकाल के कार्य के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

Bribery Case: शिकायत के बाद विजिलेंस ने बिछाया जाल, तहसील के सामने निजी दुकान से आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के तहत शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ भेजा गया और जैसे ही आरोपी ने 8 हजार रुपये की राशि स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

read also: Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

विजिलेंस विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को