,

UP Congress Clash : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय बना अखाड़ा, अंदर नए अध्यक्ष की शपथ, बाहर कार्यकर्ताओं में दे दनादन

UP Congress Clash Aradhana Mishra Ajay Rai

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

UP Congress Clash : लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष की ताजपोशी… लेकिन जश्न के बीच ऐसा बवाल कि पार्टी मुख्यालय में ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आराधना मिश्रा ‘मोना’ के कार्यभार संभालने के दौरान धक्का-मुक्की हुई, जूते-चप्पल तक चले और निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय की नाराजगी भी सामने आई। दरअसल उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी, कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन और इसी बीच पार्टी मुख्यालय में हंगामा। जिस कार्यक्रम से नए नेतृत्व को नई शुरुआत का संदेश देना था, वही कार्यक्रम विवादों में घिर गया।

UP Congress Clash

UP Congress Clash : कांग्रेस में जूतमपैजार, कैसे होगी ‘2027’ में नैया पार ?

जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों और कांग्रेस के दूसरे नेताओं से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। अजय राय ने अपने समर्थकों के साथ बदसलूकी का आरोप भी लगाया और नाराज होकर धरने पर बैठ गए। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप किया।अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

UP Congress Clash : कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन, कैसे होगा समन्वय- अनुशासन

ऐसे में नए नेतृत्व के साथ पुराने संगठनात्मक ढांचे, समर्थकों और नेताओं के बीच तालमेल की परीक्षा भी शुरू हो गई है।इस घटनाक्रम ने कांग्रेस के संगठनात्मक अनुशासन और अंदरूनी तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सवाल है। क्या ये महज कार्यकर्ताओं का विवाद है, या फिर यूपी कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के साथ असंतोष भी सामने आ गया है ?

UP Congress Clash : नए अध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान कार्यकर्ताओं में चले जूते

अब अगले साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनौती केवल नया अध्यक्ष नियुक्त करने की नहीं, बल्कि जिला और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की भी है। पार्टी को यह दिखाना होगा कि नेतृत्व परिवर्तन के बाद संगठन में संवाद, समन्वय और अनुशासन कायम है।ऐसे में सवाल प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर तालमेल, संगठन के भीतर असंतोष और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की चुनौतियां हैं।

UP Congress Clash : अध्यक्ष का शपथग्रहण, कार्यकर्ताओं में दे-दनादन

• अध्यक्ष बदलते ही कांग्रेस मुख्यालय में बवाल क्यों ?
• अजय राय समर्थकों की नाराजगी की वजह क्या ?
• आराधना मिश्रा ‘मोना’ के सामने पहली चुनौती क्या ?
• क्या संगठनात्मक मतभेद कांग्रेस की तैयारी पर असर डालेंगे ?
• 2027 से पहले कांग्रेस कैसे साधेगी संगठन और सामाजिक समीकरण ?

ये भी जानिए : Womens Empowerment : प्रदेश के 50 % से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व कर रही हैं नारी शक्ति : मुख्यमंत्री योगी

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…