,

MP Youth Year 2027 : युवाओं के साथ तय होगी विकसित मध्यप्रदेश की राह, वर्ष ‘2027’ में युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

MP Youth Year 2027 CM MohanYadav

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

MP Youth Year 2027 : मध्यप्रदेश में साल 2027 युवाओं के नाम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। मकसद है प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को पहचान देना, उन्हें शिक्षा और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और रोजगार से जुड़ी संभावनाओं को विस्तार देना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और नवाचार से जुड़े कई अहम कदमों की घोषणा की थीं।

MP Youth Year 2027 : ‘27’ युवाओं के नाम, MP के विकास को नया मुकाम

इसके अलावा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी घोषणाएं की गई हैं। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की नियमित परीक्षा के अतिरिक्त हर साल एक विशेष परीक्षा आयोजित करने की बात कही गई है। साथ ही सरकारी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की योजना है। युवा वर्ष के तहत करीब एक लाख युवाओं को कौशल विकास योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।सरकार की योजना युवाओं को बदलती तकनीक और उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तैयार करने की है।

MP Youth Year 2027 : युवाओं के साथ सरकार, नवाचार से बढ़ेंगे रोजगार

सरकारी कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड कंप्यूटिंग लैब स्थापित करने की घोषणा भी इसी दिशा में एक कदम है।उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 नई यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना सामने आई है। रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर जोर देने के साथ रिसर्च स्कॉलर्स की मासिक छात्रवृत्ति 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की घोषणा भी की गई है।यानी मध्यप्रदेश में युवा वर्ष का एजेंडा शिक्षा से रोजगार, कौशल विकास से रिसर्च और सरकारी नौकरी की तैयारी से नवाचार तक फैला हुआ है।

MP Youth Year 2027 : युवाओं के लिए तैयार हुआ वर्ष ‘2027’ का रोडमैप

अब नजर इस बात पर रहेगी कि घोषित योजनाएं जमीन पर कितनी तेजी से उतरती हैं और प्रदेश के युवाओं को इनका कितना लाभ मिलता है। क्योंकि युवा वर्ष की असली सफलता घोषणाओं से नहीं, बल्कि युवाओं के लिए तैयार होने वाले अवसरों से तय होगी। दरअसल युवा… किसी भी देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत। और युवाओं के सपने, उनका हुनर और उनकी ऊर्जा ही विकास की रफ्तार तय करते हैं।।

• एक लाख युवाओं को कौशल विकास योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य
• MPPSC की नियमित परीक्षा के अतिरिक्त विशेष परीक्षा का ऐलान
• सरकारी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग
• सरकारी कॉलेजों में AI और एडवांस्ड कंप्यूटिंग लैब
• 12 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना
• 12 नई यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना
• रिसर्च स्कॉलर्स की छात्रवृत्ति ₹16,000 से बढ़ाकर ₹25,000
• युवा वर्ष के लिए विशेष पोर्टल की घोषणा
• शिक्षा, कौशल, रोजगार और नवाचार पर फोकस

MP में वर्ष ‘2027’ युवाओं के नाम
‘2027’ को युवा वर्ष बनाने का संकल्प
मध्यप्रदेश में युवाओं के साथ सरकार
नवाचार से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
युवाओं के साथ विकसित MP की राह
युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
युवाओं पर मोहन सरकार का फोकस
युवाओं के लिए तैयार ‘2027’ का रोडमैप

ये भी जानिए : UP Congress Clash : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय बना अखाड़ा, अंदर नए अध्यक्ष की शपथ, बाहर कार्यकर्ताओं में दे दनादन

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…