,

Box Office Collection : रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 1800 करोड़ क्लब में एंट्री; बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

Box Office Collection Ramayana Worldwide

by: vijay yadav

Box Office Collection : भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हुए भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

Box Office Collection : 24 दिनों में 1814 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म के 24वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन जारी रहा। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को भारत में करीब 14.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही घरेलू नेट कमाई 1015.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

विदेशी बाजारों से 24वें दिन लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1814.55 करोड़ रुपये बताया गया है। इस आंकड़े के साथ ‘रामायण’ 1800 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

Box Office Collection : धुरंधर 2 को पछाड़ा, अब दंगल से आगे निकलने की चुनौती

‘रामायण’ ने दुनियाभर की कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1813 करोड़ रुपये रहा था।

अब भारतीय फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड में ‘रामायण’ से आगे केवल ‘दंगल’ है। आमिर खान की इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 2000 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। चीन में रिलीज से मिली बड़ी कमाई ने ‘दंगल’ को इस मुकाम तक पहुंचाया था।

Box Office Collection : विदेशों में रिलीज से बढ़ सकती है कमाई

‘रामायण’ की अंतरराष्ट्रीय रिलीज को लेकर भी बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म अगले साल चीन, जापान, रूस और दक्षिण कोरिया समेत कई एशियाई बाजारों में रिलीज किए जाने की योजना है। इन बाजारों में रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में और इजाफा हो सकता है।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘रामायण’ दुनियाभर में कमाई के मामले में ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़कर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाएगी।

Box Office Collection : रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की दमदार स्टारकास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, शोभना और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

फिल्म के अगले भाग में सनी देओल भी नजर आएंगे। दूसरा पार्ट दिवाली 2028 के आसपास रिलीज किए जाने की योजना है। पहले भाग की रिकॉर्ड कमाई के बाद दर्शकों की नजर अब इसके अगले पार्ट पर टिकी है।

ये भी जानो: Taj Mahal Marble Auction : ताजमहल के तहखाने से मिला संगमरमर का टुकड़ा लंदन में होगा नीलाम, 200 साल पुराना है इतिहास

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…