Sugarcane Price 2026 : गन्ना उत्पादन को प्रोत्साहन, एमपी में बेहतर मूल्य व्यवस्था
रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
Sugarcane Price 2026 : भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि किसानों को खेती के प्रत्येक चरण में आवश्यक सुविधाएं मिलें और उनकी उपज का बेहतर मूल्य सुनिश्चित हो। किसानों को खाद, बिजली, सिंचाई, आर्थिक सहायता और आधुनिक कृषि सुविधाओं का विस्तार, गन्ना किसानों के लिए बेहतर खरीद दर के साथ यंत्रीकरण को भी प्रोत्साहन किया जा रहा है।
Sugarcane Price 2026 : गन्ना उत्पादकों को देश में सर्वाधिक 450 रु. FRP दर
खाद की उपलब्धता, बिजली बिल में राहत, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार, आर्थिक सहायता, शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण और आधुनिक कृषि तकनीक के माध्यम से किसानों को सहायता दी जा रही है। इसी कड़ी में गन्ना उत्पादक किसानों के हितों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में निजी शक्कर कारखानों ने वर्तमान पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने की खरीद दरें 440 से 455 रूपये प्रति क्विंटल तक घोषित की हैं।निजी शक्कर कारखानों की घोषित दरों की तुलना में मध्यप्रदेश के किसानों को बेहतर मूल्य मिल रहा है।
Sugarcane Price 2026 : गन्ना किसानों की आय बढ़ाने, आर्थिक मजबूती पर जोर
यह दर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 365 रूपये प्रति क्विंटल की उचित एवं लाभकारी कीमत से भी अधिक है। केंद्र सरकार ने पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का FRP 10.25 प्रतिशत बेसिक रिकवरी दर पर 365 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। गन्ना किसानों को बेहतर खरीद दर उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में गन्ने की खेती को प्रोत्साहन मिले और शक्कर उद्योग की निरंतरता भी बनी रहे।।
Sugarcane Price 2026 : किसान कल्याण वर्ष में अन्नदाता के हितों को प्राथमिकता
• गन्ना उत्पादकों को 440-455 रू. प्रति क्विंटल तक खरीद दर
• गन्ना किसानों को मिल रही ₹440 से ₹455 प्रति क्विंटल तक खरीद दर
• मध्यप्रदेश की बताई गई खरीद दरें निर्धारित FRP से अधिक
• गन्ना खेती में अनुसंधान और आधुनिक तकनीक को प्रोत्साहन
• किसानों को बेहतर तकनीक और अनुसंधान का मिले लाभ
• किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत कृषि अनुसंधान पर भी ध्यान
• बोहानी स्थित गन्ना अनुसंधान केंद्र के लिए 1.42 करोड़ की राशि स्वीकृत
• गन्ना खेती से संबंधित अनुसंधान गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा
• गन्ने की कटाई में आधुनिक मशीनों के उपयोग को बढ़ावा देने की तैयारी
• 2026-27 में गन्ना हाईटेक हब स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित
• गन्ना फसल कटाई के यंत्रीकरण के लिए अधिकतम ₹1.70 करोड़ की परियोजना लागत पर
• 40 प्रतिशत तक अनुदान, अधिकतम ₹52 लाख की सीमा तक देय
• पांच हाईटेक हब का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
• गन्ना कटाई में मशीनों के उपयोग से समय पर कटाई
• श्रम की उपलब्धता और खेती के कार्यों में दक्षता बढ़ाने में मदद
Sugarcane Price 2026 : खाद की उपलब्धता के लिए ई-विकास प्रणाली
• किसानों को खाद की उपलब्धता आसान बनाने के लिए मध्यप्रदेश ने ई-विकास प्रणाली लागू की।
• 1 अप्रैल 2026 से इस व्यवस्था के माध्यम से 48.34 लाख किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया गया।
• 3.94 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की बचत और ₹764.65 करोड़ के उर्वरक अनुदान की बचत का उल्लेख।
• उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाना और किसानों को खाद के लिए अनावश्यक परेशानी से बचाना।
• ई-विकास के माध्यम से उर्वरक वितरण करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य।
Sugarcane Price 2026 : बिजली बिल में राहत और सौर ऊर्जा से सिंचाई को बढ़ावा
• खेती में बिजली की उपलब्धता और लागत किसानों के लिए महत्वपूर्ण विषय।
• कृषि उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए ₹20,485 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित।
• स्थायी सिंचाई पंप कनेक्शन की व्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश में 1 लाख 25 हजार ट्रांसफॉर्मर स्थापित।
• 2026-27 में 3,000 करोड़ की लागत से 1 लाख सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराने का लक्ष्य।
• सौर पंपों से सिंचाई के लिए ऊर्जा उपलब्ध कराने, बिजली पर निर्भरता कम करने में सहायता।
Sugarcane Price 2026 : सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार, खेतों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
• किसान कल्याण वर्ष में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
• प्रदेश में 40 बड़ी, 60 मध्यम और 273 छोटी सिंचाई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
• इनके पूर्ण होने पर लगभग 27 लाख 17 हजार किसानों को लाभ मिलेगा।
• केन-बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश में 8 लाख 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य।
• पार्वती-कालीसिंध परियोजना से 6 लाख 16 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा।
• परियोजनाओं के निर्माण और सुधार के लिए ₹14,742 करोड़ का बजट प्रावधान प्रस्तावित।
• राज्य में उपलब्ध सिंचाई सुविधा को वर्ष 2029 तक 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य।
Sugarcane Price 2026 : किसान सम्मान निधि से प्रतिवर्ष ₹12 हजार की आर्थिक सहायता
• किसानों को खेती के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध कराना उद्देश्य
• प्रदेश में शून्य प्रतिशत ब्याज पर अल्पकालीन फसल ऋण की व्यवस्था
• 2025-26 में 35 लाख किसानों को ₹24 हजार करोड़ का फसल ऋण दिया।
• 2026-27 में ₹25 हजार करोड़ का कृषि ऋण वितरित करने का लक्ष्य।
• किसान कल्याण वर्ष में खेती से जुड़े हर पहलू पर ध्यान
ये भी जानो: PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र


