,

UP Muslim Vote : मुस्लिमों को पैगाम, मुस्लिम वोट का ‘त्रिकोणीय संग्राम’, UP के चुनाव में मुस्लिम नेतृत्व कौन ?

https://swadeshlive.com/up-muslim-vote-election2027/

UP Muslim Vote : आज़म की वापसी, ओवैसी का थर्ड फ्रंट, कांग्रेस के ‘दो इमरान’

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

UP Muslim Vote : लखनऊ, यूपी की सियासत में मुस्लिम राजनीति के तीन चेहरे, तीन अलग रास्ते और तीन अलग सियासी महत्वाकांक्षाएं। असदुद्दीन ओवैसी, आजम खान और इमरान मसूद… तीनों मुस्लिम राजनीति के बड़े नाम, लेकिन तीनों की राजनीति, ताकत, प्रभाव और चुनौतियां अलग-अलग हैं। यूपी की सियासत में मुस्लिम नेतृत्व की चर्चा हो, तो तीन नाम अक्सर सामने आते हैं। असदुद्दीन ओवैसी… आजम खान… और इमरान मसूद… तीनों की राजनीति का आधार मुस्लिम प्रतिनिधित्व, लेकिन राजनीतिक रास्ते अलग, ओवैसी अपनी पार्टी और अपने एजेंडे के साथ, आजम खान समाजवादी राजनीति की मजबूत पहचान के साथ और इमरान मसूद कांग्रेस के भीतर अपनी भूमिका के जरिए, मुस्लिम राजनीति में जगह बनाने की कोशिश।

UP Muslim Vote : UP की सियासत के 3 मुसलमान, ओवैसी, आजम, इमरान

दरअसल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है, और इस बिसात पर सबसे बड़ी जंग छिड़ी है राज्य के करीब 19.26% से 20% मुस्लिम वोट बैंक को लेकर..सवाल सीधा है—यूपी के मुसलमानों का असली रहनुमा कौन? एक तरफ हैं समाजवादी पार्टी के दिग्गज आज़म खान, जो जेल से बाहर आते ही अपनी पुरानी धार के साथ मैदान में उतर चुके हैं। दूसरी तरफ हैं हैदराबाद से आकर यूपी में ताल ठोक रहे असदुद्दीन ओवैसी, जिन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद के साथ मिलकर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बना लिया है।

UP Muslim Vote : भाजपा के ध्रुवीकरण पर कितना भारी पड़ेगा मुस्लिम वोट बैंक ?

तीसरी तरफ है कांग्रेस, जहां सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद सीट बंटवारे को लेकर सपा से आर-पार के मूड में हैं, तो राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पार्टी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर सक्रिय हैं.क्या इन चार बड़े चेहरों की आपसी टकराहट से मुस्लिम वोट बंटेगा, या फिर 2027 में कोई नया समीकरण बनेगा ? इसी पर आज चर्चा को आगे बढाएंगे…

UP Muslim Vote : अकलियत की अहमियत

19.26% से 20% मुस्लिम वोट बैंक

• यूपी की 143 सीटों पर मुस्लिम वोट निर्णायक
• 73 सीटों पर आबादी 30% से अधिक
• जेल से बाहर आए आज़म खान ने सपा के लिए संभाला मोर्चा
• ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’
• सीट बंटवारे पर इमरान मसूद के बागी तेवर
• इमरान ने सपा का 26 सीटों का ऑफर को ठुकराया
• सांसद इमारान प्रतापगढ़ी भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक

UP Muslim Vote : आज़म खान (समाजवादी पार्टी)

• मुस्लिम राजनीति का सबसे पुराना और बड़ा नाम
• सपा के संस्थापक सदस्य हैं
• रामपुर से 10 बार के विधायक और पूर्व सांसद
• अंतरिम जमानत पर रिहा; चुनाव प्रचार में सक्रिय
• रुहेलखंड और पश्चिमी यूपी में अच्छा खासा प्रभाव

UP Muslim Vote : असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM)

• हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख
• चंद्रशेखर आज़ाद संग ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाया
• सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
• 100-150 दलित-मुस्लिम प्रभाव वाली सीटों पर नजर

UP Muslim Vote : इमरान मसूद (कांग्रेस)

• सहारनपुर से लोकसभा सांसद और पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता
• सपा के 26 सीटों के ऑफर को ‘भीख’ बताकर ठुकराया
• सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और आसपास अच्छा प्रभाव

UP Muslim Vote : इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस)

• राज्यसभा सांसद, शायर और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष
• राष्ट्रीय चेहरे के रूप में सक्रिय लेकिन इमरान मसूद संग मतभेदों की चर्चा
• प्रतापगढ़, प्रयागराज और पूर्वांचल की मुस्लिम बहुल सीटों में प्रभाव
• जनसभाओं में भीड़ जुटाने की क्षमता, वाले नेता के तौर पर पहचान

ये भी जानो : Eye Skin Care : आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से नहीं होते, इन 7 कारणों को भी जानिए

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…