,

Delimitation Bill : मोदी कैबिनेट का दांव, 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें, जानिए, दो-तिहाई बहुमत कैसे जुटाएगी मोदी सरकार ?

Delimitation Bill Women Reservation pm modi

Delimitation Bill : आधी आबादी का हक या संसद का नया समीकरण ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Delimitation Bill : नई दिल्ली, देश में वोट चोरी और एसआईआर के लेकर चल रहे शोर-शराबे के बीच मोदी सरकार बड़ा दांव चलने जा रही है. सरकार लोकसभा की तस्वीर बदलने की तैयारी में हैं…. मोदी कैबिनेट ने संसद की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है..यानि कि 543 से बढ़कर लोकसभा की सदस्य संख्या 850 होगी..सरकार का दावा है कि इससे महिला आरक्षण को लागू करने और परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता खुलेगा. लेकिन असली सवाल है…

Delimitation Bill : परिसीमन का पांसा, महिला आरक्षण का झांसा, 850 सीटों का प्लान, दो-तिहाई बहुमत का इम्तिहान

क्या सिर्फ कैबिनेट की मंजूरी से संसद में नंबरों का गणित बदल जाएगा?…क्योंकि इसी साल अप्रैल में 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिर चुका है..विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे.. दो-तिहाई बहुमत के लिए जरूरी 352 वोट सरकार को नहीं मिल पाए थे..अब सरकार फिर मैदान में है…विपक्ष फिर सवाल उठा रहा है..दक्षिण भारत के राज्यों की चिंताएं भी बरकरार हैं..ऐसे में सवाल है कि क्या क्या मोदी सरकार ने नंबर जुटाने का नया फॉर्मूला तैयार कर लिया है?क्या डीएमके और शरद पवार की एनसीपी जैसे दल सरकार का साथ देंगे? और क्या महिला आरक्षण के रास्ते में परिसीमन की राजनीति सबसे बड़ी चुनौती बन गया है? इन्हीं सवालों पर हम चर्चा को आगे बढ़ाएंगे लेकिन इससे पहले देखते हैं ये रिपोर्ट.

Delimitation Bill : दूसरे हेडर विकल्प

850 सीटों का प्लान, विपक्ष की क्या है रणनीति?
परिसीमन पर फिर टकराव, किसके साथ आएंगे क्षेत्रीय दल?
महिला आरक्षण के नाम पर सीटों का विस्तार?
मोदी सरकार का मास्टर प्लान या नंबरों की चुनौती?
दक्षिण भारत की शर्त, सरकार की राह कितनी आसान?

लोकसभा की मौजूदा तस्वीर बदलने की तैयारी है… मोदी कैबिनेट ने लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.. प्रस्ताव के मुताबिक लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तक हो सकती है सरकार इसे परिसीमन और महिला आरक्षण को आगे बढ़ाने की कवायद के तौर पर देख रही है..

अभी लोकसभा में 543 निर्वाचित सीटें हैं.. प्रस्ताव के तहत सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का फॉर्मूला सामने आया है.. सरकार की कोशिश है कि राज्यों के बीच मौजूदा हिस्सेदारी को लेकर उठ रही चिंताओं का समाधान निकले। खासकर दक्षिण भारत के राज्यों की आशंकाओं को दूर करना सरकार के लिए अहम भी है..लेकिन सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती संसद में नंबरों की है. इसी साल अप्रैल में 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिर गया था,

Delimitation Bill : अप्रैल में गिरा बिल

• 528 सांसदों ने मतदान किया
• 298 वोट पक्ष में वोट डाले
• 230 वोट विरोध में पड़े
• दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट जरूरी थे
• सरकार 54 वोट पीछे रह गई.

ऐसे में मोदी सरकार ने लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है… लेकिन इस प्रस्ताव को कानून बनाने के लिए सरकार को संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी..सरकार बहुमत कैसे जुटाएगी इसका गणित समझते हैं,.

Delimitation Bill : लोकसभा का गणित

• 540 प्रभावी सदस्यों वाले सदन में अगर सभी सांसद मतदान करते हैं तो सरकार को 360 वोट चाहिए
• NDA के पास फिलहाल करीब 320 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है। यानी 40 वोटों की कमी है
• सरकार की नजर अब डीएमके के 22, एनसीपी-एसपी के 8 और वाईएसआर कांग्रेस के 4 सांसदों पर है
• इन तीनों दलों का समर्थन मिल भी जाए तो आंकड़ा 354 तक ही पहुंचेगा। यानी 6 वोट और जुटाने होंगे

Delimitation Bill : राज्यसभा का समीकऱण

• राज्यसभा की प्रभावी सदस्य संख्या करीब 244 है
• राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा 164 है
• राज्यसभा में NDA के पास 154 से ज्यादा सदस्य हैं
• वाईएसआर कांग्रेस और दूसरे दलों के समर्थन से सरकार संख्या बढ़ाने की कोशिश में है

साफ है लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सरकार को अतिरिक्त समर्थन की जरूरत है..सरकार के पास एक और रास्ता है… विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी। इससे उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों की संख्या घट सकती है और दो-तिहाई का आंकड़ा भी नीचे आ सकता है..लेकिन संविधान संशोधन की दूसरी शर्त भी पूरी करनी होगी।..सवाल यही है… क्या मोदी सरकार इस बार दोनों सदनों में जरूरी नंबर जुटा पाएगी, फिलहाल सरकार के तेवरों से तो यही लगता है कि उसने जरूरी संख्या जुटा ली है.. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान दिवस के कार्यक्रम में कांग्रेस पर महिला आरक्षण को रोकने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है

लेकिन कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि सरकार लोकसभा में दो-तिहाई का बहुमत जुटाने के लिए राजनीतिक समीकरण बदलने की कोशिश कर रही है कांग्रेस का कहना है कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने के बजाय इसे 2029 के चुनाव से लागू किया जाना चाहिए।

अब नजर उन क्षेत्रीय दलों पर है जिनके समर्थन से सरकार का गणित बदल सकता है डीएमके ने संकेत दिया है कि अगर तमिलनाडु की मौजूदा संसदीय हिस्सेदारी सुरक्षित रखने की संवैधानिक गारंटी मिले तो वह प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। वहीं एनसीपी-एसपी की सुप्रिया सुले ने कहा है कि पहले बिल का पूरा मसौदा सामने आना चाहिए, उसके बाद ही समर्थन पर फैसला होगा

सरकार के सामने सिर्फ कांग्रेस और विपक्ष की चुनौती ही नहीं है…दक्षिण भारत के राज्यों की अपनी अलग चिंताएं भी हैं… सीटें बढ़ाने के साथ राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का संतुलन बनाए रखना भी बड़ा सवाल है..30 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष संसदीय सत्र में सरकार की रणनीति की परीक्षा होगी..देखना ये है कि क्या मोदी सरकार क्षेत्रीय दलों को भरोसे में लेकर जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटा पाएगी? या फिर परिसीमन और महिला आरक्षण पर संसद में एक बार फिर टकराव होने के साथ प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला जाता है

• अप्रैल में मिले 298 वोट, अब 352 का आंकड़ा कैसे होगा पार
• क्या डीएमके और एनसीपी-एसपी से हो चुकी सरकार की बात
• 50 फीसदी सीट वृद्धि से सभी राज्यों को मिलेगा समान प्रतिनिधित्व ?
• क्या महिला आरक्षण को परिसीमन से अलग करने पर विचार करेगी सरकार ?

• महिला आरक्षण का समर्थन है तो परिसीमन पर क्यों सहमत नहीं विपक्ष
• क्या 2029 से महिला आरक्षण लागू करने के लिए संविधान संशोधन पर साथ देगा विपक्ष
• तमिलनाडु की हिस्सेदारी सुरक्षित रहने पर सरकार का साथ देगा डीएमके ?

• क्या एनसीपी (शरद पवार) दे सकती है मोदी सरकार के साथ
• दक्षिण भारत के राज्यों को जनसंख्या नियंत्रण की सजा मिलने का खतरा ?
• क्या सीटें बढ़ाने के साथ राज्यों का मौजूदा प्रतिनिधित्व अनुपात बनाए रखना जरूरी

ये भी जानिए: PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…