MLB College Bhopal : भोपाल, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्वशासी कन्या महाविद्यालय, भोपाल में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ के द्वारा 26 नवंबर 2026 को उद्यमिता विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी लगाए गए।
MLB College Bhopal : कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना श्रीवास्तव, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश शासन के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह, महिला उद्यमी एवं महाविद्यालय की पूर्व छात्रा श्रीमती हेमलता नामदेव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संजय सिंह तथा डॉ. जे.एस. राय सहित समस्त प्राध्यापकों की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया।

MLB College Bhopal : शिविर में विद्यार्थियों द्वारा कुल 23 स्टॉल लगाए गए। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और उद्यमशीलता का प्रदर्शन करते हुए हस्तनिर्मित कलाकृतियों एवं विभिन्न उत्पादों की बिक्री की। खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
MLB College Bhopal : कार्यक्रम के दौरान सबसे युवा उद्यमी, सर्वाधिक विक्रय करने वाली, सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ स्टॉल एवं सर्वश्रेष्ठ नवाचार वाले स्टॉल को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
MLB College Bhopal : कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ऊषा सोलंकी, डॉ. ऋचा श्रीवास्तव, डॉ. दीपक अहिरवार, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. निशी भंडारी, डॉ. रवि वर्मा, डॉ. जिगिषा माहेश्वरी एवं श्री दिनेश मौर्य रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से पधारे ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। शिविर के माध्यम से छात्राओं को उद्यमिता, स्वरोजगार, उत्पाद निर्माण, विपणन एवं व्यवसायिक कौशल विकसित करने का अवसर मिला।
ये भी जानिए : JanParichay : ‘जनपरिचय’ से नागरिकों को मिलेगी सभी शासकीय सेवाओं के लिए एकल लॉगिन की सुविधा: ACS शिव शेखर शुक्ला


