रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
Hockey Champions : भोपाल, एशिया में भारत का परचम… मैदान पर बेटियों का दम… और जीत के साथ देश का गौरव… हॉकी के मैदान पर जब भारतीय बेटियों ने दम दिखाया… तो पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देखी… शानदार खेल… अद्भुत तालमेल… और जीत के लिए जुनून… भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया में चैंपियन बनकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। एशियाई चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। जीत का जश्न अब भोपाल की धरती पर भी मनाया जा रहा है।
Hockey Champions : नारी शक्ति का दम, हॉकी में लहराया परचम
मध्यप्रदेश सरकार भारतीय महिला हॉकी टीम को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने जा रही है। खिलाड़ियों के सम्मान का ये पल सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि महिला शक्ति, खेल प्रतिभा और देश के गौरव का उत्सव है। खेल में सफलता सिर्फ मैदान पर दिखाई देती है।लेकिन उसके पीछे सालों की मेहनत… अनुशासन… संघर्ष और समर्पण होता है।
Hockey Champions : खिलाड़ियों के सम्मान में मध्यप्रदेश सरकार
बेटियों के हौसले को मिलेगी नई उड़ान
एशिया में भारतीय बेटियों का जलवा
हॉकी में देश ने फिर लहराया तिरंगा
एशियाई विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये
महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 लाख रूपये
सहयोगी स्टाफ सदस्य को ढाई-ढाई लाख की प्रोत्साहन राशि
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, खिलाड़ियों को सम्मान
खेलों के विकास से विकसित मध्यप्रदेश का संकल्प
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार की पहल
प्रदेश में खेलों के विकास और बेहतर अवसरों पर जोर
बेटियों को खेल के मैदान में आगे बढ़ने की प्रेरणा
खेल, सम्मान और प्रोत्साहन से विकसित मध्यप्रदेश की नई तस्वीर
सरकार का सम्मान खिलाड़ियों की मेहनत को पहचान देने के साथ ही देश की बेटियों को खेल के मैदान में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी बनेगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत से रोमांच और गर्व की अनुभूति हो रही है। हमारी बेटियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 लाख रूपये और टीम के प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य को ढाई-ढाई लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
ये भी जानिए : Kharif 2026 : खरीफ फसलों के उपार्जन में समयबद्ध और पारदर्शी व्यवस्था की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री


