UP Dalit Vote : दलित मतदाताओं का क्या रुझान, किसके हाथ लगाम ?
रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
UP Dalit Vote : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में दलित वोट सिर्फ एक वोट बैंक नहीं, बल्कि सत्ता के समीकरण बदलने की ताकत है। एक तरफ मायावती का पारंपरिक आधार, चंद्रशेखर आजाद की आक्रामक दलित अस्मिता की राजनीति,दूसरी ओर अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला, तो बीजेपी की सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति। यूपी की दलित राजनीति… दशकों तक मायावती और बीएसपी के इर्द-गिर्द घूमती रही। लेकिन वक्त के साथ सियासी तस्वीर बदली, बीएसपी कमजोर हुई।
UP Dalit Vote : अखिलेश का PDA यानि दलित-पिछड़ा-अल्पसंख्यक
नए नेतृत्व की तलाश तेज हुई… और इसी खाली होती राजनीतिक जमीन पर चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश शुरू की। भीम आर्मी के जरिए आंदोलन, फिर आजाद समाज पार्टी और अब संसद तक पहुंच। चंद्रशेखर का सफर दलित राजनीति में नए विकल्प की तलाश को दिखाता है। दरअसल यूपी में दलित वोट बैंक… सत्ता तक पहुंचने के सियासी रास्ते का बड़ा फैक्टर है। दलित मतदाताओं का समर्थन किसी दल के समीकरण को मजबूत कर सकता है,तो किसी की सत्ता वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।
UP Dalit Vote : 2027 के चुनाव में बड़ा फैक्टर दलित वोट बैंक
यही वजह है कि 2027 के चुनाव से पहले दलित समाज को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं। हर दल दलित वोटों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।यूपी की दलित राजनीति में अब कई दावेदार हैं, मायावती के सामने अपना पुराना जनाधार वापस पाने की चुनौती है, चंद्रशेखर आजाद के सामने नए नेतृत्व को व्यापक स्वीकार्यता दिलाने का इम्तिहान। अखिलेश के PDA की परीक्षा, बीजेपी की सामाजिक विस्तार रणनीति और कांग्रेस की न्याय-और-संविधान की राजनीति।
UP Dalit Vote : बहन जी के लिए बड़ी चुनौती, कोर वोटर्स की वापसी
लेकिन दलित मतदाता का फैसला किसी एक चेहरे या नारे से तय होगा या सम्मान, अधिकार, रोजगार और राजनीतिक हिस्सेदारी के सवाल से, 2027 का चुनाव दलित राजनीति की दिशा और दशा दोनों तय कर सकता है।ऐसे में यूपी में दलित वोट अब एक पार्टी या एक नेता तक सीमित रहने की गारंटी नहीं… मायावती की बीएसपी… बीजेपी… अखिलेश का PDA… और चंद्रशेखर का नया विकल्प… सभी दल दलित समाज के समर्थन के लिए रणनीति बना रहे हैं।लेकिन जो समीकरण है उसको देखते हुए सबसे बड़ा सवाल यही है कि दलित मतदाताओं का रुझान, किस ओर है, मायावती, चंद्रशेखर या फिर कोई ओर…आखिर दलित मतदाताओं की लगाम, किसके हाथ में है.
UP Dalit Vote : 2027 के चुनाव में बड़ा फैक्टर दलित वोट बैंक
• उत्तर प्रदेश के पिछले चुनावों में दलित और जाटव वोट बैंक एकजुट नहीं रहा,
• बल्कि जाटव और गैर-जाटव समुदायों के बीच वोटों का बंटवारा दिखा।
UP Dalit Vote : 2024 के लोकसभा चुनाव में तस्वीर
• जाटव वोट: लोकनीति-सीएसडीएस के पोस्ट-पोल विश्लेषण के अनुसार,
• बहुजन समाज पार्टी (BSP) को जाटव वोटों में लगभग 44% हिस्सा मिला,
• हालांकि यह पहले के मुकाबले कम रहा।
• मायावती का कोर वोटर इंडिया गठबंधन और बीजेपी की ओर भी गया।
• गैर-जाटव दलित वोट: 2024 के लोकसभा चुनाव में गैर-जाटव दलित वोटों में बड़ा बदलाव दिखा,
• जहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को 56% वोट मिले,
• जबकि बीजेपी को मिलने वाला गैर-जाटव वोट घटकर 29% रह गया।
UP Dalit Vote : 2022 के विधानसभा चुनाव में तस्वीर
• जाटव वोट: 2022 के विधानसभा चुनाव में 65% जाटव मतदाताओं ने बसपा (BSP) को वोट दिया,
• जबकि 21% बीजेपी, 9% समाजवादी पार्टी और 1% कांग्रेस के साथ रहे।
• 2007 में जाटवों का 86% वोट बसपा को मिला था, जो 2022 में घटकर 65% रहा।
• गैर-जाटव दलित वोट: 2022 के विधानसभा चुनाव में गैर-जाटव दलितों के बीच बीजेपी पहली पसंद बना।
• गैर-जाटव दलितों में 41% ने बीजेपी को, 27% ने बसपा को, 23% ने समाजवादी पार्टी को
• सिर्फ 4% ने कांग्रेस को वोट दिया।
UP Dalit Vote : दलित वोट बैंक… यूपी की सत्ता का फैक्टर
• मायावती का कोर वोट… वापसी की चुनौती
• चंद्रशेखर आजाद… नए नेतृत्व की दावेदारी
• दलित वोट बैंक… बिखरेगा या एकजुट होगा?
• अखिलेश का PDA… दलित-पिछड़ा-अल्पसंख्यक समीकरण
• बीजेपी का दलित आउटरीच… संगठन और लाभार्थी
• कांग्रेस का संविधान… सामाजिक न्याय का दांव
• दलित अस्मिता… सम्मान और अधिकार
• दलित वोट में सेंध… किसे होगा फायदा?
• 2027… दलित वोट की लगाम किसके हाथ?
ये भी जानिए : Delimitation Bill : सोनिया गांधी और राहुल की स्टालिन से मुलाकात, मांगा समर्थन; DMK प्रमुख बोले- इतिहास हमारा फैसला करेगा


