,

Sehore Rehti News : आगरा में भाई बना भाई का दुश्मन, गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

https://swadeshlive.com/sehore-rehti-news-land-dispute-wheatcrop/

by: digital desk

Sehore Rehti News : सीहोर, जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम आगरा में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर खेत में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ओम यादव ने अपने चाचा और चचेरे भाई पर खेत में ट्रैक्टर चलाकर फसल बर्बाद करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Sehore Rehti News

Sehore Rehti News : पीड़ित ओम यादव, पिता जगदीश प्रसाद यादव, निवासी ग्राम आगरा, तहसील भैरुंदा, थाना रेहटी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि कृषि भूमि उनके परिवार की निजी जमीन है, जिस पर वे खेती करते हैं। खेत में गेहूं की फसल बोई गई हैं।

Sehore Rehti News : आवेदन के मुताबिक, 28 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उनके चाचा और चचेरे भाई जॉन डियर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत में पहुंचे और गेहूं की फसल में ट्रैक्टर चला दिया। इससे खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा।

पीड़ित का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर वे खेत पहुंचे और फसल बर्बाद करने का विरोध किया। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और गोली मारकर जान से खत्म करने की धमकी दी। घटना से भयभीत होकर उन्होंने डायल 112 को सूचना दी और पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची थी।

Sehore Rehti News : जमीन विवाद में बढ़ा तनाव, परिवार पर हमले की आशंका

पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में आशंका जताई है कि जमीन विवाद के चलते आरोपी भविष्य में भी उनकी फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उनके परिवार के सदस्यों के साथ अप्रिय घटना कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Sehore Rehti News

Sehore Rehti News : पुलिस से न्याय की गुहार

ओम यादव ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार के स्वजन ही उनकी मेहनत से तैयार की जा रही फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने शासन-प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला रेहटी थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत/FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

ये भी जानो : Chanakya Neeti: जब अपने ही दें धोखा तो क्या करें? आचार्य चाणक्य की ये 3 सीख आपको बनाएंगी मजबूत

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…