Sharadiya Navratri 2026 : नवरात्रि के पहले दिन मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे सीएम योगी
बलरामपुर, 11 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मां के चरणों में शीश झुकाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और नागरिकों के स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने मां की आरती उतारी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
Sharadiya Navratri 2026 : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर दिया जोर
मां पाटेश्वरी के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नवरात्रि और दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन, पुलिस और मंदिर व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।
Sharadiya Navratri 2026 : मंदिर परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही न हो। श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं।
नवरात्रि और दशहरा के दौरान मंदिर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।
Sharadiya Navratri 2026 : गोशाला में गोसेवा कर दिया सेवा का संदेश
मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोमाता को गुड़ और हरा चारा खिलाकर गोसेवा की। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और संतों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी भी मौजूद रहे।
Sharadiya Navratri 2026 : विकास कार्यों के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे बलरामपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलरामपुर पहुंचे थे। उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।
read more : Rajgarh Police : दिव्यांग तीर्थयात्रियों की मदद को आगे आई कलीपीठ पुलिस, पेश की मानवता की मिसाल


