,

जैन मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल मंदिर में 15 लाख रूपए की चोरी हो गई थी। चोरों ने मंदिर से आभूषण, सोने व शादी के बर्तन सहित अन्य सामान पर सेंध मारी थी। जिसके बाद मामले को पुलिस ने जांच में ले लिया था। जब पुलिस ने जांच पूरी की तो 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे चोरी को मामला बरामद कर लिया। बता दें कि चोर कोई और नहीं बल्कि मंदिर के कर्मचारी ही थे। जिसमें एक महिला तथा उनके दो पुत्र शामिल थे। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

22 दिसम्बर को हुई थी चोरी

लाभाण्डी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में 22 दिसम्बर की रात सनसनीखेज ढंग से हुई चोरी के वारदात की शिकायत मंदिर समिति के सदस्य रासू जैन ने थाना तेलीबांधा में की थी। उसने बताया कि मंदिर में लगे मुख्य द्वार तथा अंदर गर्भगृह का ताला टूटा हुआ था तथा सीण्सीण्टीण्वीण् कैमरा का तार भी काटा हुआ थाए मंदिर के गर्भगृह में रखे आलमारी खुले थे एवं उसमे रखे चांदी का कलश, स्वर्ण कलश एवं अन्य चांदी का सामान गायब था एवं भगवान की वेदी में रखे चांदी के छत्रए पंचमेरू एवं अन्य चांदी का सामान भी नहीं था।

आरोपियों ने पुलिस को किया गुमराह
पुलिस ने लाखों की हुई इस चोरी का सुराग लगाने के लिए मुखबिर लगाए और मंदिर परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। इनसे पृथक पृथक पूछताछ करते हुए जानकारी एकत्र कर चोरों तक पहुँचने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी सुदीप माली से पूछताछ करने पर वह बार. बार अपना बयान बदलता था तथा अलग अलग प्रकार की कहानियां बनाकर टीम के सदस्यों को बताता जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर वह ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः चोरी की उक्त घटना को अपने माता एवं भोपाल निवासी भाई के साथ अंजाम देना स्वीकार कर लिया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी सुषमा माली एवं भाई सुरेश माली को भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…