तेजस हादसा: पाक के पूर्व सैन्य कमांडर ने दिखाया साहस, शहीद भारतीय पायलट का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तानियों को सुनाई खरी खोटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tejas accident: Former Pakistani military commander shows courage, rebukes Pakistanis who mocked martyred Indian pilot

by: vijay nandan

दुबई: एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें IAF के बहादुर पायलट नमांश स्याल का निधन हो गया। करतब करते हुए विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और जोरदार धमाके के साथ जमीन पर गिरा, जिसके बाद स्थल से काला धुआं उठता दिखाई दिया। वायुसेना ने पुष्टि की है कि पायलट स्याल का सेफ्टी रिकॉर्ड लगभग बेदाग था।

हादसे पर पाकिस्तानियों की शर्मनाक प्रतिक्रियाएँ

भारत में इस दुखद घटना को लेकर शोक व्यक्त किया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ पाकिस्तानी अकाउंट्स ने हादसे का मज़ाक उड़ाते हुए अपमानजनक पोस्ट किए। इन टिप्पणियों ने दोनों देशों के एविएशन समुदाय में हैरानी और नाराजगी पैदा की। हालांकि पाक के पूर्व सैन्य अफसर ने ऐसा करने वाले पाकिस्तानियों को आईना दिखाया।

PAF के रिटायर्ड एयर कमांडर की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान एयर फोर्स के पूर्व अधिकारी एयर कमांडर परवेज अख्तर खान ने इन मज़ाकिया प्रतिक्रियाओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने सार्वजनिक रूप से भारतीय पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि “आसमान का एक रखवाला खामोश हो गया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दुबई एयर शो में तेजस की दुर्घटना दिल दहला देने वाली है।
एरोबैटिक्स अत्यधिक कौशल, साहस और सटीकता का काम है, यह कोई सामान्य ‘स्टंट’ नहीं। ऐसे पायलट देश का सम्मान बढ़ाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

‘यह देशभक्ति नहीं, नैतिक कमजोरी है’, उन्होंने आगे यह भी कहा कि सीमा के उस पार कुछ लोगों द्वारा इस त्रासदी पर तंज कसना बेहद निराशाजनक है।

उनका कहना था कि यह देशभक्ति नहीं, यह नैतिक अशिक्षा है। पॉलिसी या सिद्धांतों से असहमति हो सकती है, लेकिन ड्यूटी निभा रहे किसी पायलट के साहस का मज़ाक नहीं उड़ाया जा सकता। वह तालियों के लिए नहीं, अपने देश के झंडे के लिए उड़ता है और सम्मान का पात्र है, उपहास का नहीं। एयर कमांडर खान ने IAF और दिवंगत पायलट के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और