,

Indian Man Shot: न्यूयॉर्क में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, बहस के बाद कार सवार आरोपी फरार

Indian Man Shot

BY: Yoganand Shrivastva

Indian Man Shot अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना ईस्ट न्यूयॉर्क इलाके में स्टेनली एवेन्यू के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जो क्वींस में रहते थे।

Indian Man Shot बताया जा रहा है कि गुरदीप सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच सड़क पर किसी बात को लेकर बहस हुई। विवाद बढ़ने के बाद संदिग्ध ने कथित तौर पर गोली चला दी। इसके बाद आरोपी कार से मौके से फरार हो गया।

सीने में लगी गोली, अस्पताल में मौत

Indian Man Shot पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर गुरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हालत में मिले। उनके सीने में गोली लगी थी। पैरामेडिक्स ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान सामने आए निगरानी कैमरे के फुटेज में दो लोगों के बीच हाथापाई जैसी स्थिति दिखाई देने की बात कही गई है। इसके बाद एक चमक दिखाई देती है, जिसे गोली चलने की घटना माना जा रहा है। पुलिस ने इलाके में सबूत जुटाए हैं और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

पंजाबी संगठन ने जताया दुख, निष्पक्ष जांच की मांग

Indian Man Shot गुरदीप सिंह की हत्या के बाद अमेरिका स्थित नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (NAPA) ने घटना पर चिंता और दुख जताया है। संगठन ने जांच एजेंसियों से हत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने लाने की अपील की है।

फिलहाल मामले में किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। NAPA ने भी जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की अपील की है।

Read this: Yogi Adityanath Mid-Day Meal: मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान समारोह में शामिल हुए CM योगी, छात्राओं संग ली सेल्फी

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…