,

Canada Jobs for Indians: कनाडा में भारतीयों के लिए नौकरी के नए मौके, छोटे कारोबारों को विदेशी वर्कर्स रखने की मिली छूट

Canada Jobs for Indians

BY: Yoganand Shrivastva

Canada Jobs for Indians कनाडा में नौकरी तलाश रहे भारतीयों के लिए नए अवसर सामने आए हैं। कनाडा सरकार ने Temporary Foreign Worker Program (TFWP) से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 10 से कम कर्मचारियों वाली छोटी कंपनियां भी सीमित संख्या में कम वेतन वाले विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त कर सकेंगी।

छोटे कारोबारों को मिली विदेशी वर्कर्स की भर्ती की अनुमति

Canada Jobs for Indians कनाडा के रोजगार एवं सामाजिक विकास विभाग (ESDC) ने 18 अगस्त को नियमों में बदलाव किया। इसके तहत 10 से कम कर्मचारियों वाली कंपनियां सामान्य सीमा से अलग एक कम वेतन वाले विदेशी कर्मचारी को नियुक्त कर सकती हैं।

वहीं हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन और कुछ अन्य ज्यादा मांग वाले क्षेत्रों में पात्र कंपनियों को अधिकतम दो विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति दी गई है।

किन नौकरियों को माना जाएगा लो-वेज कैटेगरी में?

Canada Jobs for Indians कनाडा में किसी विदेशी कर्मचारी की नौकरी को कम वेतन वाली कैटेगरी में रखने का फैसला क्षेत्र की औसत मजदूरी के आधार पर किया जाता है। जॉब बैंक में निर्धारित क्षेत्रीय औसत वेतन के 120 प्रतिशत से कम भुगतान वाली नौकरियां इस श्रेणी में आ सकती हैं।’

इसके मुकाबले निर्धारित सीमा के बराबर या उससे अधिक वेतन वाली नौकरियां हाई-वेज स्ट्रीम में आती हैं और उन पर यह वर्कफोर्स प्रतिशत सीमा लागू नहीं होती।

विदेशी कर्मचारियों के लिए कंपनियों को पूरी करनी होंगी शर्तें

Canada Jobs for Indians लो-वेज विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने वाली कंपनियों को कई जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी। इनमें कर्मचारी के आने-जाने का खर्च उठाना, उचित रहने की व्यवस्था करना और कुछ परिस्थितियों में निजी स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना शामिल है।

हालांकि, नए नियमों का मतलब यह नहीं है कि भारतीयों को सीधे कनाडा में नौकरी मिल जाएगी। नौकरी के लिए उम्मीदवार को संबंधित नियोक्ता की पात्रता, वर्क परमिट और अन्य इमिग्रेशन नियमों को पूरा करना होगा।

Read this: Bihar IAS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और