,

Bihar IAS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bihar IAS Transfer

BY: Yoganand Shrivastva

Bihar IAS Transfer बिहार सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद कई जिलों में DDC, SDO और नगर आयुक्त स्तर पर बदलाव हुआ है। वहीं 2024 बैच के अधिकारियों को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विभिन्न अनुमंडलों में SDO की जिम्मेदारी दी गई है।

कई जिलों के DDC और नगर आयुक्त बदले

Bihar IAS Transfer तबादले के तहत श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का DDC-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। गरिमा लोहिया को बाढ़ SDO पद से हटाकर दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। अनिरुद्ध पाण्डेय को दानापुर SDO से पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा तुषार कुमार को मधुबनी जिला परिषद का DDC, आकांक्षा आनंद को सासाराम DDC और रोहित कर्दम को कैमूर DDC की जिम्मेदारी दी गई है। कई अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

2024 बैच के अधिकारियों को मिली SDO की जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfer प्रशिक्षण पूरा करने वाले 2024 बैच के IAS अधिकारियों को भी अनुमंडल स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर, प्रिया रानी को सासाराम और कृष्णा जोशी को बाढ़ का SDO बनाया गया है।

Bihar IAS Transfer इसके अलावा प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर, सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा, अजय यादव को बलिया, सूरज कुमार को कटिहार और विग्नेश टी.ए. को पूर्णिया SDO बनाया गया है।

कशिश बक्शी को पटना सिटी की कमान

तबादला सूची में कशिश बक्शी को पटना सिटी का नया SDO बनाया गया है। वहीं जतिन कुमार को शेरघाटी, के. परीक्षित को नौगछिया और महेश कुमार को तारापुर SDO की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है। इससे पहले 18 अगस्त को भी बिहार सरकार ने 17 IPS अधिकारियों का तबादला किया था।

Read this: MP Weather Update : मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 26 अगस्त तक सतर्क रहने की जरूरत

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और

Chhindwara SNCU Fire : छिंदवाड़ा SNCU हादसा: बच्ची की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, परिजन को 4 लाख की सहायता

Chhindwara SNCU Fire : भोपाल/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर

Lakhanpur Hostel: लखनपुर प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों से कराया निर्माण कार्य, तस्वीरें सामने आने के बाद उठे सवाल

Lakhanpur Hostel: लखनपुर के प्री-मैट्रिक छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से निर्माण

Ubka Dam Water Leakage: बलरामपुर में उबका बांध से लगातार पानी का रिसाव, ग्रामीणों में दहशत; 100 एकड़ फसल पर खतरा

Ubka Dam Water Leakage: बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर विकासखंड के नीलकंठपुर गांव