Ken Betwa Link Project : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट, समृद्धि की नई कहानी,पेयजल, ऊर्जा के क्षेत्र में आएगा व्यापक परिवर्तन
Ken Betwa Link Project : मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली बड़ी जल परियोजनाओं में गिनी जा रही है। देश की पहली प्रमुख नदी जोड़ो परियोजना के तहत केन नदी के अतिरिक्त जल को बेतवा नदी की ओर मोड़ा जाएगा। करीब 44,605 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को सिंचाई, पेयजल और बिजली का बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। मोहन सरकार के लिए यह परियोजना केवल पानी पहुंचाने की योजना नहीं, बल्कि बुंदेलखंड में कृषि, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति देने का बड़ा माध्यम है। परियोजना से सूखे की समस्या कम होने, खेती का रकबा और उत्पादकता बढ़ने तथा पलायन पर अंकुश लगने की उम्मीद है। हालांकि विस्थापन और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दे भी इसके साथ जुड़े हैं, जिनके समाधान के लिए पुनर्वास और पर्यावरणीय प्रबंधन पर काम जारी है। कहा जा सकता है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना, बुंदेलखंड के लिए जल सुरक्षा से लेकर विकास और समृद्धि तक की नई कहानी लिखने की दिशा में बड़ा कदम। लेकिन शायद कांग्रेस इससे इत्फाक नहीं रखती, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचा रही है, उनको न तो विस्थापितों की चिंता है और ना ही उनको मुआवजा मिला है। और वे आंदोलन करने को मजबूर हैं।। केन-बेतवा लिंक परियोजना पर सरकार की संवेदनशीलता और कांग्रेस के आरोपों पर चर्चा करेंगे लेकिन पहले देखिये ये रिपोर्ट।।।।
Ken Betwa Link Project : केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। ये परियोजना बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। ये कहना है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का। परियोजना की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के विकास का परिदृश्य बदल जाएगा। उन्होंने कहा है कि केन-बेतवा भारत की पहली लिंक परियोजना है। इसमें मध्यप्रदेश सरकार और उत्तरप्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर क्रियान्वयन का कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2024 के दिसम्बर माह में इसकी आधारशिला रखी गई। वर्ष 2030 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना से व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दृष्टि से चमत्कारिक परिणाम सामने लाएगी।
Ken Betwa Link Project : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि परियोजना से मध्यप्रदेश में करीब 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और लगभग 44 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा। साथ ही 103 मेगावाट जल विद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का प्रावधान है। परियोजना से पन्ना, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर समेत 1,382 गांवों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ पानी पहुंचाने की परियोजना नहीं, बल्कि बुंदेलखंड में कृषि, अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास की नई तस्वीर तैयार करने वाला प्रोजेक्ट है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड में आर्थिक और सामाजिक बदलाव का माध्यम है। विकास के साथ प्रभावित और विस्थापित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में जन चौपाल और जागरूकता यात्राओं से लोगों को परियोजना के लाभ बताएं। सरकार का प्रयास है कि परियोजना से प्रभावित परिवारों का पुनर्वास सम्मानजनक ढंग से हो और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
read more : Aaj ka Rashifal: पवित्रा एकादशी पर बन रहा प्रीति और सर्वार्थ सिद्धि योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ


