Reporter: Boby Ali, Edit By: Mohit Jain
MP: भगवां स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कुसाई में जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीआरसी प्रमोद कुमार राजपूत एवं बीएसी ओमकार रावत की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सीएसी देवेंद्र कुमार जैन, विद्यालय प्रभारी जाफर अली सहित जन शिक्षा केंद्र से जुड़े सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, नवाचार, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को लेकर सार्थक और उपयोगी संवाद हुआ।

शैक्षिक संवाद में सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाना रहा।
अंत में सभी अतिथियों एवं सहभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के आयोजनों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।





