Pensioners 9 Point Demands : पेंशन से जुड़े लंबित लाभ जल्द दे सरकार,क्या सरकार मानेगी पेंशनर्स की मांगें ?
Pensioners 9 Point Demands : मध्य प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने और बैठकें करने का सिलसिला जारी है। भोपाल में शासकीय सेवानिवृत पेंशनर्स एसोसिएशन ने सरकार से अपनी कई मांगों पर विचार करने की बात कही है। अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शासकीय सेवानिवृत्त पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। पेंशनर्स का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन और अन्य सुविधाएं उनके जीवन का महत्वपूर्ण सहारा हैं।
Pensioners 9 Point Demands : ऐसे में लंबित मांगों का जल्द निराकरण किया जाना चाहिए। एसोसिएशन की ओर से पेंशन से जुड़े मुद्दों, चिकित्सा सुविधाओं, महंगाई राहत और अन्य लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है। पेंशनर्स का कहना है कि उन्होंने वर्षों तक शासन की सेवा की है, इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद उनके हितों और अधिकारों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। अब पेंशनर्स की नजर सरकार के रुख पर है।
read more : Thai Mangur : यदि आप मछली खाने के शौकीन हैं तो ये फिश है जानलेवा, 26 साल से भारत में है बैन


