,

Best Friends Funeral: दोस्त की अंतिम विदाई में चमकीली ड्रेस पहनकर पहुंचा शख्स, वजह जानकर भावुक हो जाएंगे आप

Best Friends Funeral

BY: Yoganand Shrivastva

Best Friends Funeral दोस्ती के कुछ रिश्ते जिंदगी से कहीं आगे तक याद रह जाते हैं। ऐसी ही एक भावुक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक शख्स अपने दिवंगत दोस्त को अंतिम विदाई देने के लिए ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। लेकिन इस पोशाक के पीछे छिपी वजह सामने आई तो पूरा मामला दोस्ती और भावनाओं की मिसाल बन गया।

बचपन के दोस्तों ने किया था अनोखा वादा

Best Friends Funeral बताया गया कि बैरी डेलानी और केविन इलियट बचपन से बेहद करीबी दोस्त थे। केविन के सेना में शामिल होने और ड्यूटी पर जाने से पहले दोनों ने आपस में एक मजेदार वादा किया था। उन्होंने तय किया था कि अगर दोनों में से किसी एक की मौत हो जाती है, तो दूसरा दोस्त अंतिम संस्कार में सबसे अजीब और चमकीले महिलाओं के कपड़े पहनकर पहुंचेगा।

दोस्त की मौत के बाद निभाया अपना वादा

Best Friends Funeral ड्यूटी के दौरान केविन इलियट की मौत हो गई। दोस्त की मौत की खबर से बैरी बुरी तरह टूट गए, लेकिन उन्होंने वर्षों पहले किए उस वादे को नहीं भुलाया। अंतिम संस्कार में वह लाइम-ग्रीन रंग की ड्रेस और चमकीले पिंक मोजे पहनकर पहुंचे। वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर हैरान थे, लेकिन उनके चेहरे पर दोस्त को खोने का गम साफ दिखाई दे रहा था।

कब्र के पास खड़े होकर पूछा- ड्रेस पसंद आई?

Best Friends Funeral अंतिम विदाई के दौरान बैरी अपने दोस्त की कब्र के पास पहुंचे और भावुक हो गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने दिवंगत दोस्त से पूछा कि क्या उसे उनकी ड्रेस पसंद आई। इस पल ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। बैरी के लिए यह अजीब पोशाक पहनना मजाक नहीं, बल्कि अपने सबसे करीबी दोस्त से किया वादा निभाने का आखिरी मौका था।

Read this: Gaushala Road Problem: बारिश में बदहाल हुआ गौशाला का रास्ता, चारा पहुंचाने में आ रही दिक्कत

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…