Report: Laxmikant tiwari
Gaushala Road Problem बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र स्थित बृहत गौशाला रगौली भटपुरा का संपर्क मार्ग लगातार बारिश के कारण बेहद खराब हो गया है। सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
चारा लेकर पहुंचने वाले वाहन फंस रहे
Gaushala Road Problem गौशाला तक चारा और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और अन्य वाहन रास्ते में फंस रहे हैं। पिछले दो दिनों से कई वाहन मार्ग में अटके हुए हैं, जिससे गौवंश के लिए समय पर चारे की आपूर्ति करना मुश्किल हो गया है।

अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग
Gaushala Road Problem गौशाला संचालिका संजू तिवारी का कहना है कि मार्ग की खराब स्थिति की जानकारी पहले ही संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी थी। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निरीक्षण कर रास्ते को दुरुस्त कराने और गौशाला तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।
Read this: Morena Shopkeeper Shot: सिगरेट-कोल्डड्रिंक के पैसे मांगने पर दुकानदार को गोली, हाथ में लगी गोली


