,

Morena Shopkeeper Shot: सिगरेट-कोल्डड्रिंक के पैसे मांगने पर दुकानदार को गोली, हाथ में लगी गोली

Morena Shopkeeper Shot

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena Shopkeeper Shot मुरैना जिले में सिगरेट और कोल्डड्रिंक के पैसे मांगने पर एक दुकानदार को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बाइक पर सवार पांच युवक दुकान से सामान लेने के बाद बिना भुगतान किए जाने लगे। विरोध करने पर उनमें से एक ने कट्टे से फायर कर दिया, जिससे दुकानदार घायल हो गया।

हाथ में लगी गोली, अस्पताल में उपचार जारी

Morena Shopkeeper Shot घायल की पहचान गीताराम गुर्जर उर्फ मोहर सिंह निवासी बड़ी नहर सिकरौदा के रूप में हुई है। वह सिकरौदा नहर चौराहे पर हाईवे किनारे किराना दुकान संचालित करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार-रविवार की रात पांच युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और सिगरेट व कोल्डड्रिंक लेने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। दुकानदार द्वारा भुगतान मांगने पर विवाद बढ़ गया और फायरिंग की घटना हो गई। गोली गीताराम के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

गीताराम गुर्जर (घायल दुकानदार)

पुलिस को मामला संदिग्ध, जांच जारी

Morena Shopkeeper Shot घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिकरौदा नहर चौराहे की बताई जा रही है। थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read this: Dehradun Premnagar Assault Case : देहरादून में रास्ते के विवाद में मारपीट, लाइसेंसी पिस्टल लहराकर दी धमकी; तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…