,

Ghaziabad Snatching Gang Encounter: गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, टप्पेबाजी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Snatching Gang Encounter

Ghaziabad Snatching Gang Encounter गाजियाबाद नगर जोन की स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और सिहानी गेट थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर टप्पेबाजी की घटनाओं में शामिल गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, ठगी गए कुंडल और वारदात में इस्तेमाल किया गया इलेक्ट्रॉनिक ऑटो बरामद किया है।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुए आरोपी

Ghaziabad Snatching Gang Encounter पुलिस महिंद्रा तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक महिला को बहला-फुसलाकर उसके कानों के कुंडल उतरवाने वाले चार बदमाश ऑटो से लोहियानगर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन ऑटो हमदर्द ग्राउंड के पास फंस गया। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

Ghaziabad Snatching Gang Encounter गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ट्रॉनिका सिटी निवासी सादिक उर्फ शबीर और सालाबाद निवासी पवन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सादिक के खिलाफ चोरी, लूट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फरार दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Read this: Rare Four-Limbed Baby Born in Chhatarpur: छतरपुर में दुर्लभ जन्म: नवजात के चार हाथ और चार पैर, अस्पताल में उमड़ी भीड़

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…