,

NEET Re-Exam Pressure : परिवार और समाज का स्टूडेंट्स पर बढ़ रहा प्रेशर, अबतक 12 स्टूडेंट्स ने जिंदगी से मानी हार ?

NEET Re-Exam Pressure 12 students suicide in 36-days

By: Mahesh Nautiyal

NEET Re-Exam Pressure : नीट परीक्षा को लेकर देश के कई राज्यों में छात्रों के सुसाइड के मामले सामने आए हैं…21 जून को होने वाले री-एग्जाम के मानसिक दबाव की वजह से कई कई होनहार छात्रों ने अपनी जान गंवा दी है…12 मई को NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अब तक करीब 12 स्टूडेंट्स जान दे चुके हैं…3 मई 2026 को हुई मुख्य परीक्षा के लीक होने और फिर रद्द होने से छात्रों की सालों की मेहनत पर पानी फिर गया…जिससे कई विद्यार्थी गहरे सदमे में हैं…वहीं NTA ने बेहद कम समय में दोबारा परीक्षा की तारीख घोषित की है…जिससे छात्र मानसिक रूप से पेपर की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं…दूसरी ओर कोचिंग और तैयारी पर माता-पिता के खर्च किए गए पैसों को लेकर छात्र खुद को दोषी मान रहे हैं और उनका सामना करने से डर रहे हैं…छात्रों के मानसिक दबाव में खुदकुशी करना समाज के लिए बेहद दुखद और चिंताजनक है…

NEET Re-Exam Pressure : एग्जाम सिस्टम हुआ बदहाल, सुसाइड से उठे सवाल

इधर कोटा में विद्यार्थियों से संवाद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी नीट के मामले में सिस्टम की नाकामी को जिम्मेदार बताया…उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चों को प्रेशराइज करता है और उन्हें स्ट्रेस देता है…हमे मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए…जिससे किसी भी बच्चे को आत्महत्या जैसाआत्मघाती कदम न उठाना पड़े…राहुल ने कहा कि पांच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आपके परिवारों की जेब से उतना पैसा छीन लिया जाता है जितना पांच मंत्रालयों का बजट है.. नीट, जेईई समेत 5 परीक्षाओं की तैयारी पर परिवारों की जेब से 5 लाख करोड़ चले जाते हैं….ऐसे में सवाल है कि क्या हमारा एजुकेशन सिस्टम इतना सड़ चुका है कि देश के भविष्य को अपनी जान देनी पड़ रही है….क्या विद्यार्थियों पर परिवारिक और समाजिक दबाव उन्हें इस तरह के कदम उठाने पर मजबूर कर रहा है….

NEET Re-Exam Pressure : कहां-कहां से आए आत्महत्या के मामले ?

दिल्ली- 2, राजस्थान-2, उत्तर प्रदेश 2, उत्तराखंड-1, गुजरात-1, महाराष्ट्र-1, मध्य प्रदेश-1, गोवा-1, तमिलनाडु-1
36 दिन में 12 छात्रों का सुसाइड (HEADER)
1..14 मई को गोवा में 17 साल के NEET स्टूडेंट ने आत्महत्या की
यह परीक्षा रद्द होने के बाद सुसाइड का पहला केस था
2..14 मई को ही उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 21 साल के छात्र ऋतिक मिश्रा ने अपने घर पर आत्महत्या की
3…14 मई को दिल्ली में 20 साल की छात्रा ने NEET परीक्षा अचानक रद्द होने से तनाव में आकर खुदकुशी की
4..16 मई को राजस्थान में 22 साल के स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या की

परिवार ने परीक्षा रद्द होने से तनाव की बात स्वीकार की
5…20 मई को मध्य प्रदेश में आकांक्षा चतुर्वेदी ने खुद की जान दे दी
सुसाइड नोट में दोबारा परीक्षा देने का डर जताया था
6…25 मई को महाराष्ट्र के लातूर में 18 साल के NEET छात्र ने की आत्महत्या
7…13 जून दिल्ली में 17 साल की NEET छात्रा अपने घर में मृत मिली
पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताया है

8…15 जून को राजस्थान के सीकर में 22 साल के उमेश ने दी जान
उमेश ने इस साल तीसरी बार NEET की परीक्षा दी थी
9…16 जून को उत्तराखंड के देहरादून में 23 साल की रिया कुमारी घर में मृत पाई गई
10…16 जून को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 17 साल की छात्रा शिवानी यादव ने फांसी लगाकर दी जान
NEET एग्जाम कैंसिल होने से डिप्रेशन में थी छात्रा

11…17 जून को तमिलनाडु कोयंबटूर में 19 साल की अनुकीर्तना ने जहर खाकर की खुदकुशी
अनुकीर्तना ने NEET के री-एग्जाम को लेकर डर जताया था
12…17 जून को गुजरात अहमदाबाद में 17 साल के छात्र कहान पटेल ने आत्महत्या की
21 जून की री-परीक्षा से महज तीन दिन पहले छठी मंजिल से कूदकर दी जान

Read More Sports Quota Recruitment: मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, पुलिस में खेल कोटे से सीधी भर्ती फिर शुरू

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा