,

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

IITF-2026 new delhi jharkhand pavalion

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी

IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में फोकस स्टेट के रूप में शामिल झारखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हस्तशिल्प के जरिए पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। झारखंड पवेलियन में पारंपरिक माटी कला (टेराकोटा) का लाइव प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मिट्टी से उत्पाद तैयार करने की पारंपरिक कला और पर्यावरण-अनुकूल हस्तनिर्मित उत्पादों को देखने के लिए बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंच रहे हैं।

IITF-2026 : पवेलियन में कारीगर लाइव डेमो के जरिये कर रहे हैं अपनी कला का प्रदर्शन

पवेलियन में कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ट्रे, सुराही, कप, गिलास, थाली और केतली जैसे आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार कर रहे हैं। लाइव डेमो की खासियत यह है कि पर्यटक अपनी पसंद के उत्पादों को अपनी आंखों के सामने तैयार होते देख सकते हैं और स्वयं भी इस कला का अनुभव लेकर अपने हाथों से उत्पाद बना सकते हैं। तैयार उत्पादों को सीधे कारीगरों से खरीदने की सुविधा भी आगंतुकों को आकर्षित कर रही है।

झारखंड सरकार राज्य की पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण, स्थानीय कारीगरों के सशक्तीकरण और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कर रही है निरंतर प्रयास

झारखंड सरकार के नेतृत्व में राज्य की पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण, स्थानीय कारीगरों के सशक्तीकरण और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। माटी कला बोर्ड की परिकल्पना पारंपरिक कुम्हारों एवं माटी शिल्पकारों को पहचान, कौशल विकास, आधुनिक डिजाइन और बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने से जुड़ी है।

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन के माध्यम से माटी कला को मिल रहा है राष्ट्रीय मंच

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन के माध्यम से माटी कला को राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। यह पहल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कारीगरों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़कर उनके लिए नए बाजार और रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ये भी जानिए : Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…