,

रीवा में थाना प्रभारी ने थाने के भीतर बनाया रोमांटिक रील वीडियो, वायरल होने पर पुलिस विभाग सख्त

BY: Yoganand Shrivastva

रीवा, मध्य प्रदेश रीवा जिले के सगरा थाने की प्रभारी अंकिता मिश्रा द्वारा थाने के अंदर एक रोमांटिक गाने पर बनाया गया रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। रील में थाना परिसर की पृष्ठभूमि में एक फिल्मी गीत पर परफॉर्म करते हुए उन्हें देखा गया। मामले ने तूल पकड़ने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसे विभाग की गरिमा के खिलाफ बताया है।

फिल्मी गाने पर थाने के अंदर रील

बताया गया कि थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने 1990 के दशक की फिल्म आरजू के गीत “अब तेरे दिल में हम आ गए” पर यह रील शूट की थी। खास बात यह रही कि वीडियो थाने के अंदर रिकॉर्ड किया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

डीआईजी का कड़ा रुख, आदेश जारी

रीवा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) राजेश सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को अपने अधीनस्थ सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए। आदेश में कहा गया कि वर्दी में या थाने परिसर में कोई भी रील या सोशल मीडिया पोस्ट बनाना प्रतिबंधित है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के आचरण को अनुशासनहीनता और पद की गरिमा के उल्लंघन की श्रेणी में माना जाएगा।

जनता में पुलिस की छवि न बिगड़े – DIG

DIG राजेश सिंह ने आदेश में लिखा कि इस तरह के वीडियो न केवल विभाग की मर्यादा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि जनता के बीच पुलिस की साख और विश्वास को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि भविष्य में कोई भी पुलिसकर्मी इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में जलती चिता से…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज 'लोकतंत्र…

Chanakya Neeti: रिश्तेदारों से भूलकर भी साझा न करें ये 11 बातें, निजी जानकारी बाहर आने पर हो सकता है नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…