Indore : शोकाकुल पिता की गुहार, आरोपियों के लिए पैरवी न करे वकील संगठन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore

Report: Devendra Jaiswal

Indore : बाणगंगा क्षेत्र में हुई 13 वर्षीय नाबालिग की नृशंस हत्या के मामले में अब पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए सामाजिक और नैतिक समर्थन मांगा है। मृतक बच्चे के पिता ने हाई कोर्ट और जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर एक भावुक अपील की है कि कोई भी अधिवक्ता इन आरोपियों के पक्ष में केस न लड़े।

बिस्तर पेटी में मिला था मासूम का शव

Indore बता दें कि बीते दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जहाँ एक नाबालिग की हत्या कर उसकी लाश को बिस्तर पेटी (Bed Box) के अंदर छिपा दिया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस जघन्य हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पीड़ित परिवार की मांग है कि इस अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को कड़ा दंड मिलना चाहिए।

“प्रतिशोध नहीं, यह सामाजिक चेतना की मांग”

Indore पीड़ित पिता ने बार एसोसिएशन के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी यह अपील किसी व्यक्तिगत बदले की भावना से प्रेरित नहीं है, बल्कि यह न्याय और समाज की अंतरात्मा को जगाने की एक कोशिश है। उनका मानना है कि बच्चों के खिलाफ होने वाले ऐसे क्रूर अपराधों को सामान्य कानूनी प्रक्रिया की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। समाज के रक्षकों को ऐसे अपराधियों का साथ देने से बचना चाहिए।

बार एसोसिएशन ने दिलाया सहयोग का भरोसा

Indore जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीड़ित पिता की व्यथा को सुना और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। एसोसिएशन ने आश्वासन दिया है कि वे न्याय दिलाने की इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। परिवार का कहना है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त संदेश जाना जरूरी है ताकि भविष्य में किसी अन्य मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी न हो।

Read this: Jabalpur :एमपी हाई कोर्ट की सख्ती: 30 हजार करोड़ के कथित खनन घोटाले में राज्य सरकार और निजी कंपनियों को नोटिस

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष