Farrukhabad : तटबंध के लिए हुंकार: फर्रुखाबाद में हजारों किसानों ने शुरू की ‘जन चेतना पदयात्रा’, प्रशासन को दी चेतावनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Farrukhabad

Report: Sartaj khan

Farrukhabad : जनपद में बाढ़ की तबाही का स्थायी समाधान खोजने के लिए हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ‘तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति’ के बैनर तले सोमवार को कड़हर से एक विशाल जन चेतना पदयात्रा का आगाज हुआ। इस यात्रा में न केवल किसान, बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होकर तटबंध निर्माण की मांग को बुलंद कर रहे हैं। पदयात्रा पहले दिन कड़हर से शुरू होकर भरेपुर, अर्जुनपुर और सलेमपुर जैसे कई गांवों से गुजरती हुई बरखा में रात्रि विश्राम के साथ संपन्न हुई।

दशकों की मांग और शासन की अनदेखी पर फूटा गुस्सा

Farrukhabad जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने यात्रा के शुभारंभ पर तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि पांचाल घाट से कड़हर और ढाई घाट से अटेना घाट तक तटबंध का निर्माण लाखों लोगों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। समिति ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यह संघर्ष तब तक थमेगा नहीं, जब तक सरकार तटबंध निर्माण की आधिकारिक घोषणा नहीं कर देती।

बाढ़ से तबाही और जनप्रतिनिधियों पर ‘सौतेले व्यवहार’ का आरोप

Farrukhabad पदयात्रा के दौरान मौजूद समाजसेवियों और वक्ताओं ने क्षेत्र की बदहाली पर चिंता व्यक्त की। कोमल पांडे (राष्ट्रीय बजरंग दल) ने जनप्रतिनिधियों पर जिले के साथ सौतेला व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया। वहीं, समाजसेवी मोहन अग्रवाल और केशव भान साध ने कहा कि प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से किसानों के घर, खेत और खलिहान मिट्टी में मिल जाते हैं, जिससे क्षेत्र का आर्थिक ढांचा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। पूर्व प्रधान अखिलेश तिवारी ने भी स्थायी समाधान न होने पर रोष प्रकट किया।

अमृतपुर में ज्ञापन के साथ होगा आंदोलन का अगला पड़ाव

Farrukhabad यात्रा संयोजक भईयन मिश्रा के अनुसार, यह पदयात्रा प्रतिदिन सुबह 10 बजे बरखा चौराहा से आगे बढ़ेगी और अमृतपुर पहुंचेगी। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित एक विस्तृत मांग पत्र उप जिलाधिकारी (SDM) को सौंपा जाएगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि इस पदयात्रा के बाद भी निर्माण प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो वे किसी भी बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार हैं और आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।

Read this: Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला