Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में कांग्रेस-आप गठबंधन से जुड़ी बड़ी खबर, 10 की जगह 7 सीटें देने को तैयार कांग्रेस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा में कांग्रेस आप को सात सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दे रही है। हालांकि, आप 10 सीटों की मांग कर रही है।

वहीं सीट शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना फॉर्मूला सामने रखा है। आप के मुताबिक एक लोकसभा में नौ सीटें है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में 10 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था इसलिए आप दस सीटें मांग रही है।

केजरीवाल का इंतजार कर रही है आप?

बता दें कि हरियाणा में गठबंधन को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं की बैठक हुई। आप नेता राघव चड्ढा और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल के बीच अलायंस को लेकर कई दौर की बैठक हो चुकी है। खबरें यहां तक भी है कि दोनों पार्टियां में अभी कई दौर की मीटिंग होनी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक गठबंधन पर अंतिम फैसले के लिए आम आदमी पार्टी 5 सितंबर को अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर आने वाले फैसले का इंतजार कर रही है।

कांग्रेस-आप अलायंस पर क्या बोले दीपक बाबरिया?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन पर हरियाणा के AICC प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, “गठबंधन के संबंध में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ बातचीत बहुत प्रारंभिक मोड में है। हम इसकी खोज कर रहे हैं। अगर अगले 2-3 दिनों में कोई और विकास होता है, तो हम आपको बताएंगे।”

बाबरिया ने आगे कहा, “पहले 34 सीट फाइनल हुई थी। आज 41 सीटों में से 32 फाइनल हुआ है… विशिष्ट सीटों पर कोई विशेष चर्चा नहीं हुई। उनकी (रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा) सीटों पर उम्मीदवारों के संबंध में प्रस्ताव रखे गए हैं।” आपको बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव अगले महीने की 5 तारीख को होने वाले हैं, जबकि इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों