,

Arrah: बिहारी युवक की हत्या और शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जन सुराज का ‘आक्रोश मार्च’

- Advertisement -
Ad imageAd image
Arrah

Report: Neha gupta

Arrah दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की हत्या और पटना में TRE-4 शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को जन सुराज पार्टी ने आरा की सड़कों पर उतरकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और बिहारियों के प्रति बढ़ते अपराधों के खिलाफ ‘आक्रोश मार्च’ निकालकर अपना रोष प्रकट किया।

Arrah जेपी से कुंवर सिंह तक गूंजा इंकलाब

यह आक्रोश मार्च आंदोलनों के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से होते हुए यह जुलूस रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “बिहारी युवक को न्याय दो”, “छात्रों पर जुल्म बंद करो” और “गोली-लाठी की सरकार नहीं चलेगी” जैसे गगनभेदी नारे लगाए।

Arrah सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर सवाल

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जन सुराज के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि खगड़िया के पांडव कुमार की दिल्ली में सरेआम हत्या कर दी गई, लेकिन अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता पद्मा ओझा और प्रदेश महिला उपाध्यक्ष डॉ. शैलजा सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों और स्थानीय नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि “बिहार फर्स्ट” और “बिहारी अस्मिता” की बात करने वाले नेता आज पांडव की हत्या पर मौन क्यों हैं?

Arrah शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बरता को बताया ‘अमानवीय’

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए जिला प्रवक्ता रूपेन्द्र मिश्र और शाहाबाद मीडिया प्रभारी सुधीर मिश्र ने कहा कि अपने अधिकारों और रोजगार की मांग करना कोई अपराध नहीं है। अभ्यर्थियों पर जिस तरह से लाठियां बरसाई गईं, वह सरकार के अमानवीय चेहरे को उजागर करता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को चेतावनी दी कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए, अन्यथा यह आंदोलन और उग्र होगा।

Read this: Godda: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया सड़क सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से