,

Patwari Bribery Case: दुर्ग में रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, जमीन बंटवारे के बदले मांगे थे 45 हजार रुपये

Patwari Bribery Case

Patwari Bribery Case: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Patwari Bribery Case: दुर्ग जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अहिवारा तहसील के पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया है। पटवारी पर जमीन बंटवारे के बदले 45 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पटवारी कथित तौर पर पैसों का लेनदेन करते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

Patwari Bribery Case: जांच में आरोप सही पाए गए, पटवारी ने स्वीकार किया जुर्म

जांच के दौरान पीड़ित पक्षकारों के बयान दर्ज किए गए। प्रशासनिक जांच में आरोप सही पाए गए और बताया जा रहा है कि पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

मामले को गंभीर कदाचार मानते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि के दौरान पटवारी को तहसील कार्यालय में अटैच किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

read also: भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…