,

Saran Cyber Operator Death: साइबर संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Report: Shivam

Saran Cyber Operator Death बिहार के सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के एम कुवारी गांव में सोमवार देर रात साइबर संचालक सूरज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सुदर्शन राय के 20 वर्षीय अविवाहित पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

Saran Cyber Operator Death घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप

Saran Cyber Operator Death मृतक के परिजनों का आरोप है कि सूरज को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में परिजनों ने दरियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी शिकायत की गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

Saran Cyber Operator Death थानाध्यक्ष के अनुसार, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने मामले में दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Read this: Gold-Silver Price 13 Oct 2026 : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, चांदी ₹2.22 लाख के करीब; भोपाल समेत प्रमुख शहरों के रेट जानें

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…