Report by : Himanshu
Hemant Soren Mother RupI Soren Shradhanjali : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। 13 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान सभी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Hemant Soren Mother RupI Soren Shradhanjali: कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक आवास पर झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, कोडरमा के सांसद रविंद्र कुमार राय और चतरा के सांसद काली चरण सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान बिहार के दरभंगा के एमएलसी सुनील चौधरी भी मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता, विधायक नागेंद्र महतो और विधायक सुदीप गुड़िया ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और जानकी यादव, दिनेशानंद गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य लोगों और आगंतुकों ने भी स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Hemant Soren Mother RupI Soren Shradhanjali: स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर अर्पित किए पुष्प
मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे।
Hemant Soren Mother RupI Soren Shradhanjali: दशकर्म और संस्कार भोज की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के दशकर्म और संस्कार भोज को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और तैयारियों की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान पंडाल निर्माण, पार्किंग व्यवस्था और बैरिकेडिंग सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली, ताकि कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, नेमरा स्थित पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।


