,

Bhopal पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का हुआ शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को राज्य के इतिहास का एक ऐतिहासिक मोड़ बताया है। कोलकाता में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि अब पश्चिम बंगाल सुरक्षा, विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर होकर अपने पुराने वैभव को पुनः प्राप्त करेगा।

Bhopal कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शनिवार को कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड एक बड़े राजनीतिक बदलाव का गवाह बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में श्री सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल श्री आर.एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस गरिमामय अवसर पर उनके साथ कैबिनेट के पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Bhopal ‘आमार सोनार बांग्ला’ का संकल्प और विकास का विजन

समारोह के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज से बंगाल में एक नए युग का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल अब सच्चे अर्थों में ‘आमार सोनार बांग्ला’ बनेगा।” उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार के आने से राज्य में निवेश बढ़ेगा, बुनियादी ढांचे का विकास होगा और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।

Bhopal कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनता के जनादेश को नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस जीत का श्रेय पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता और उन जमीनी कार्यकर्ताओं को दिया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी विकास के लिए संघर्ष किया। उन्होंने नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सरकार बंगाल की अस्मिता और गौरव को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगी।

Read this: Gwalior : इंटरनेशनल साइबर ठगी का भंडाफोड़; होटल से पकड़े गए 4 एजेंट, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…