Dead Body Found : लूंगी में मिले 500-500 रुपए के नोटों के बंडल
Dead Body Found : गरियाबंद जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब कोड़ो हरदी मोड़ के पास जंगल में एक वृद्ध व्यक्ति की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। शव के पास और लूंगी में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां तथा अन्य नकदी मिलने से मामला और रहस्यमय हो गया है।जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत करीब 15 से 20 दिन पहले हुई होगी।

Dead Body Found : 15 से 20 दिन पुरानी बताई जा रही लाश, मौत के कारणों की जांच जारी
Dead Body Found : घटना की सूचना मिलते ही निशा सिन्हा और थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
read more : Office Fight Devbhog: गरियाबंद में नगर पंचायत CMO कार्यालय में हंगामा, सब इंजीनियर और लेखपाल के बीच मारपीट

