Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति के बीच हुई हाथापाई
Disneyland Fair Clash : कोरबा जिले के बुधवारी बाजार स्थित डिजनीलैंड मेले में उस समय हंगामा मच गया, जब एक दंपत्ति के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना सामने आई। झूला कर्मचारियों पर दंपत्ति से हाथापाई करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत टिकट को लेकर हुई थी। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि झूला कर्मचारियों ने दंपत्ति के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।

Disneyland Fair Clash : वीडियो वायरल होने पर मेला मैनेजर समेत कर्मचारियों पर मामला दर्ज
Disneyland Fair Clash : घटना का वीडियो सामने आने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिजनीलैंड मेले के मैनेजर समेत झूला कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।गौरतलब है कि बुधवारी बाजार क्षेत्र में इन दिनों डिजनीलैंड मेला लगा हुआ है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग मनोरंजन के लिए पहुंच रहे हैं। घटना के बाद मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
read more : Gold Silver Price 9 May 2026 : सोना सस्ता, चांदी स्थिर, जानें आपके शहर में ताजा भाव

