Sheopur: बंजारा डैम पुल पर फायर ब्रिगेड खराब होने से लगा भीषण जाम, जोखिम में जान डाल पुराने पुल से निकले लोग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sheopur

Report: Imran hussain

Sheopur श्योपुर के बंजारा डैम पुल पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन नगर पालिका की लापरवाही और तकनीकी खराबी के कारण शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीच पुल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Sheopur बीच पुल पर खराब हुई फायर ब्रिगेड, घंटों थमा रहा ट्रैफिक

जाम की मुख्य वजह नगर पालिका की फायर ब्रिगेड गाड़ी का अचानक खराब होना रही। पुल के बीचो-बीच गाड़ी बंद हो जाने के कारण बड़े वाहनों के निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। शनिवार का दिन होने के कारण आवाजाही अधिक थी, जिससे देखते ही देखते पुल पर वाहनों का अंबार लग गया और लोग घंटों भीषण जाम में फंसे रहे।

Sheopur जान जोखिम में डालकर जर्जर पुराने पुल का सहारा

मुख्य पुल पर जाम लगने के बाद कई वाहन चालकों ने वैकल्पिक रास्ते के तौर पर पास ही स्थित पुराने पुल का रुख किया। हालांकि, यह विकल्प और भी खतरनाक साबित हुआ। पुराना पुल अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जहाँ चारों ओर फिसलन और कचरे का अंबार लगा हुआ है। इसके बावजूद, लोग अपनी जान की परवाह किए बिना बाइक और छोटे वाहन इसी असुरक्षित रास्ते से निकालते नजर आए।

Sheopur कोतवाली पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद खुलवाया रास्ता

जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए सूझबूझ से एक-एक कर वाहनों को निकलवाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू किया जा सका। इस घटना ने एक बार फिर नगर पालिका के वाहनों के रखरखाव और शहर की वैकल्पिक यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read this: Dehradun में इंजीनियर से लूट, मदद के बहाने बुलाया, पुल से नीचे फेंका; रातभर घायल पड़ा रहा युवक

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच, कल भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस

IPL Match Raipur: मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बहाया

भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

CDS: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में दो सिस्टम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 9 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए