,

Yogi Adityanath Farmer Welfare: सीएम योगी का किसान कल्याण पर जोर, बोले- बीज से बाजार तक किसानों को सुविधाएं दे रही सरकार

Yogi Adityanath Farmer Welfare

Report: Vandna Rawat

Yogi Adityanath Farmer Welfare उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान कल्याण को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार किसानों को बीज से लेकर बाजार तक जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के अधिकारों की रक्षा, उनकी खुशहाली और उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

किसानों को योजनाओं का लाभ और सिंचाई सुविधाएं

Yogi Adityanath Farmer Welfare सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में किसानों की स्थिति बदहाल थी, जबकि अब उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। किसानों को उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाएं, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दशकों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किए जाने से प्रदेश के कृषि क्षेत्र को नई गति मिली है।

कृषि विकास दर 18 प्रतिशत पहुंचने का दावा

Yogi Adityanath Farmer Welfare मुख्यमंत्री के अनुसार, देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान करीब 21 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कृषि विकास दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। दूध, गन्ना और गेहूं के उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। सरकार का कहना है कि कृषि क्षेत्र में विकास से किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

धान खरीद पर 1.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

Yogi Adityanath Farmer Welfare सीएम योगी ने धान खरीद के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2017 से मार्च 2026 तक प्रदेश में 80 लाख से अधिक किसानों से धान की खरीद की गई। इस अवधि में कुल 519 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा गया और किसानों को 1,03,833 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 71 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

Read this: Gold Silver Price : सोना-चांदी फिर महंगे, चांदी ₹2.21 लाख के पार; जानें 22, 24 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…