रिपोर्टर – आगस्टीन हेम्बरम
Dumka Tribal Student Death दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और मौत के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
स्कूल से लौटने के बाद गाय खोलने गई थी छात्रा
Dumka Tribal Student Death परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से घर लौटी थी। घर पर खाना खाने के बाद वह रोजाना की तरह गाय खोलने के लिए खेत और मैदानी इलाके की ओर गई थी। कुछ समय बाद गाय अकेली घर लौट आई, लेकिन छात्रा वापस नहीं पहुंची। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
झाड़ियों में शव मिलने के बाद पुलिस को दी सूचना
Dumka Tribal Student Death परिजनों ने आसपास के इलाकों में छात्रा की तलाश की। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान गांव के पास झाड़ियों में छात्रा का शव मिला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
देर रात तक जांच में जुटी रही पुलिस
Dumka Tribal Student Death मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की। रातभर घटनास्थल पर छानबीन जारी रही। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Read this: Indore News: इंदौर में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे पर मिली


