,

Indore News: इंदौर में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे पर मिली

Indore News

Indore News इंदौर के स्कीम नंबर 71 में रणजीत हनुमान मंदिर के पीछे रहने वाली नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा वैष्णवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे, जबकि घर में उसका मूकबधिर भाई मौजूद था। सूचना मिलने के बाद द्वारकापुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला

Indore News जानकारी के अनुसार, घटना के समय छात्रा कमरे में थी और दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसकी मौसी और उनके बेटों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर छात्रा फंदे पर मिली, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Indore News घटना की जानकारी मिलने पर द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

छात्रा की मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

Indore News 14 वर्षीय छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।

Read this: CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…