,

CM डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

cm-dr-mohan-yadav-maa-narmada-seva-parikrama/

CM डॉ. मोहन यादव ने 24 नवंबर को ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से ‘मां नर्मदा सेवा परिक्रमा’ का शुभारंभ किया। यह परिक्रमा दादा गुरु शुरू कर रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मां नर्मदा की परिक्रमा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधि-विधान से मां नर्मदा की पूजा और आरती की। उन्होंने मां नर्मदा से प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भक्तों ने मां नर्मदा को विशाल चुनरी भी ओढ़ाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद हमें मानव योनि से देव मार्ग पर चलने का अवसर मिलता है। हमने भगवान नहीं देखे, लेकिन उसकी सत्ता को हम महसूस करते हैं। ये ठीक वैसे ही है, जैसे हमने हवा नहीं देखी, लेकिन उसके अस्तित्व को कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सूर्य की किरणों में भी सात रंग हैं, लेकिन ये रंग दिखाई नहीं देते। इन्हें देखने के लिए विशेष यंत्र प्रिज्म लगाना पड़ता है। इसी तरह हमारे दादा गुरु भी ईश्वर की ताकत का अहसास कराते हैं।

नियम-तप के लिए मिला यह शरीर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम गलतफहमी में रहते हैं जो हम पिंड की ताकत भोजन-पानी-वायु में ढूंढते हैं। जबकि, ये हमारा भ्रम है। पिंड की वास्तविक ताकत ईश्वर का दिया हुआ शरीर है। इस शरीर को ईश्वर ने जितने समय तक दिया है, तब तक उसे न कोई छीन सकता है और न ही कोई दे सकता है। हमारे हाथ में न जन्म है, न मरण है। परमात्मा ने हमें नियम-तप करने के लिए यह शरीर दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने दादा गुरु के माध्यम से वो ऋषि-मुनि देखे, जिनके जरिये हम ईश्वर से संवाद कर सकते हैं।

भारत की ताकत देख रही दुनिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया बहुत बड़ी है। इसमें कई प्रकार के रहस्य-शक्तियां विद्यमान हैं। मैं मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आप सभी का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन की शक्ति पूरी दुनिया में अलग ही दिखाई दे रही है। उनके नेतृत्व में सनातन की शक्ति को दुनिया से परिचित कराया जा रहा है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 100 साल पहले कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। ये उन्होंने तब कहा था, जब समय बहुत अलग था। उस ‘नरेंद्र’ मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र दुनिया को दिखा रहे हैं कि भारत की शक्ति क्या है, भारत की भक्ति क्या है।

आराधना का पथ है यह परिक्रमा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा सेवा परिक्रमा करने जा रहे नागरिकों के लिए मैं मंगलकामना करता हूं। आप जिस भाव के साथ इस परिक्रमा में भाग ले रहे हैं उससे परमात्मा आपकी मनोकामना पूरी करेगा। आपको परमात्मा इतनी ताकत दे कि आप दादा गुरु के साथ ये यात्रा पूरी तरह सफल करें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कठिन मानी जाती है, लेकिन दादा गुरु के साथ यह सरलता से हो जाएगी। दादा गुरु 5वीं बार इस यात्रा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। वे पंचपरमेश्वर का स्वरूप हैं। मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह आराधना का पथ है। मां नर्मदा का यह घाट एक मठ है। इस मार्ग पर चलने के लिए, साधना करने के लिए संकल्प शक्ति की आवश्यकता होगी। इस यात्रा से सद्भाव पैदा होगा। सद्भाव से देवता प्रसन्न होंगे। मैं आप सभी को एक बार फिर इस यात्रा की बधाई देता हूं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…