,

Opposition Protest on CEC : सीईसी के खिलाफ प्रर्दशन, कब निकलेगा सॉल्यूशन, विपक्ष के आंदोलन से दुभर हुआ दिल्ली दर्शन

Opposition Protest on CEC delhi

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Opposition Protest on CEC : दिल्ली में सियासी हलचल… सड़कों पर प्रदर्शन…बैरिकेडिंग और ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक… मुद्दा है चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का… विपक्ष इसे लोकतंत्र और वोट के अधिकार से जुड़ा सवाल बता रहा है।मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सीजेपी ने मोर्चा खोल रखा है। मतदाता सूची में बदलाव के जरिए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं।

Opposition Protest on CEC के खिलाफ CJP-विपक्ष का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर महासंग्राम

इसी मुद्दे पर सीजेपी का दिल्ली में आंदोलन है तो वहीं और INDIA गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। दिल्ली पुलिस की सख्ती की वजह से शाम 5 बजे तक कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच पाए।पुलिस ने सीजेपी की लीडरशिप अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह ही एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। पार्टी ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था।

समर्थकों ने यहां पहुंचने की कोशिश भी की, लेकिन कई जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकडिंग की वजह से आगे नहीं बढ़ने दिया। हजारों लोगों को कस्टडी में लिया गया। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, के साथ ही कुछ राज्यों के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी प्रदर्शन में पहुंचने की कोशिश तो हिरासत में लिया गया।

Opposition Protest on CEC : पुलिस से झड़प की घटनाएं सामने आईं। CJP ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों और SIR के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। जिसको लेकर ये सब बवाल देखा जा रहा है। वहीं सरकार की ओर से बयान आया है कि किसी भी अराजकात से निपटने के लिये सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अब लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता सबसे अहम है।

इसलिए बहस केवल किसी पदाधिकारी के इस्तीफे तक सीमित नहीं रह सकती।मतदाता सूची की पारदर्शिता, शिकायतों का निपटारा और हर पात्र मतदाता के मतदान के अधिकार की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। लेकिन सवाल ये है कि क्या CEC का इस्तीफा विपक्ष की मांगों का समाधान है ? या फिर इस विवाद का हल मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता से निकलेगा ?????

Opposition Protest on CEC : विपक्ष की मांग

CEC के इस्तीफे की मांग
• चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग की भूमिका संतोषजनक नहीं है।
• वे मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

Opposition Protest on CEC : वोट चोरी के आरोप

• मतदाता सूची, वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठा रहा है।
चुनाव आयोग की जवाबदेही
• चुनाव आयोग चुनाव संबंधी शिकायतों पर पारदर्शी तरीके से जवाब दे और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करे।

Opposition Protest on CEC : CJP की प्रमुख मांग

• मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
• मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में कथित गड़बड़ियों की जांच हो।
• नए मतदाताओं के पंजीकरण और वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
• चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर जवाबदेही तय हो।

Opposition Protest on CEC : राष्ट्रपति को विपक्ष ने सौंपा ज्ञापन

• CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव आयुक्तों को संरक्षण देने वाले 2023 के कानून को वापस लेना।
• SIR पर तत्काल रोक और विपक्ष के अनुसार हटाए गए 13.30 करोड़ मतदाताओं के नाम बहाल करना।
• सभी चुनावों में पेपर बैलेट की व्यवस्था वापस लाना।
• पिछले दो वर्षों में हुए उन विधानसभा चुनावों को रद्द करना,
• जिनमें विपक्ष के दावे के अनुसार वोट चोरी के निर्णायक सबूत मिले हैं

ये भी जानिए : Shardiya Navratri 2026 : 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू, जानें कलश स्थापना, दुर्गाष्टमी, महानवमी और दशहरा के शुभ मुहूर्त

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…