Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री की मुलाकात
Sandipani School : मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में ‘सांदीपनि स्कूल’ शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करते नजर आ रहे हैं। इन स्कूलों का उद्देश्य सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी केंद्रित है। सांदीपनि स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग, आधुनिक लैब और गतिविधि आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यहां विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप तकनीक और कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को भी बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन स्कूलों का विस्तार किया जा रहा है।
Sandipani School : सरकार का दावा है कि सांदीपनि स्कूलों के माध्यम से सरकारी शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। यदि इसी तरह आधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ शिक्षा मॉडल को आगे बढ़ाया गया, तो मध्यप्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना सकता है। इसी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और मध्य प्रदेश के शैक्षणिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर दिया।
Sandipani School : उन्होंने केंद्रीय मंत्री को सांदीपनि स्कूलों के बारे में जानकारी दी और उन्हें राज्य में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावों को देखने के लिए मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा सहित कई प्रकार के विषयों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर काम करें। हमारे सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे।उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार के साथ उस दिशा में काम करना चाह रहे हैं, जिसमें शिक्षा को लेकर नए प्रयोग हों, युवाओं को गुणवत्ता और रोजगारपरक शिक्षा मिले, युवाओं को आज के समसामयिक विषयों में दक्ष करें।
read more : Digital Arrest Fraud : बिलासपुर में करोड़ों की डिजिटल अरेस्ट ठगी का खुलासा, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

