,

Cannabis Plant Seizure: एमसीबी में बाड़ी से 36 गांजे के पौधे जब्त, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड

Cannabis Plant Seizure

Cannabis Plant Seizure: मुखबिर की सूचना पर खड़गवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Cannabis Plant Seizure: एमसीबी जिले के थाना खड़गवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगोरा के अकला महुआ पारा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति की बाड़ी से 36 नग गांजे के जीवित पौधे जब्त किए हैं। आरोपी की पहचान सर्वजीत के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी के बाड़ी में बड़ी संख्या में गांजे के पौधे पाए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

Cannabis Plant Seizure: गांजे की खेती कैसे हो रही थी, जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर आरोपी द्वारा इतने बड़े पैमाने पर गांजे के पौधे किस तरह उगाए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

READ ALSO: भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…