,

Bhiwani: 9 साल के बच्चे पर बंदर का हमला, घर लौटते समय पैर में काटा; अस्पताल में भर्ती

https://swadeshlive.com/bhiwani-monkey-attack/

Report by: Jagbir Duggal

Bhiwani में बंदरों के आतंक का एक और मामला सामने आया है। पालुवास मोड़ के पास स्थित बैंक कॉलोनी में एक 9 वर्षीय बच्चे पर बंदर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bhiwani: दुकान से लौटते समय बंदर ने किया हमला

परिवार के अनुसार घायल बच्चा लक्ष्य चौथी कक्षा का छात्र है। वह बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर गया था। कटिंग करवाने के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी गली में मौजूद एक बंदर ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

Bhiwani: पैर में काटा, आसपास इकट्ठा हो गए कई बंदर

Bhiwani

लक्ष्य की मां सरोज बाला ने बताया कि बंदर ने बच्चे के पैर पर काट लिया। एक बंदर के हमला करने के बाद आसपास मौजूद कई अन्य बंदर भी वहां इकट्ठा हो गए, जिससे बच्चा घबरा गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

Bhiwani: लोगों ने बच्चे को छुड़ाया

बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बंदरों से छुड़ाया। इसके बाद घायल बच्चे को तुरंत Civil Hospital Bhiwani के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

Bhiwani: प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की मांग

परिवार ने प्रशासन से इलाके में बढ़ते बंदरों के आतंक पर रोक लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में बड़ी संख्या में बंदर घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को हमेशा खतरा बना रहता है।

read also: PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा