रिपोर्ट- प्रेम
Jamshedpur Mata Jagran : जमशेदपुर। अन्ना हजारे फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित 16वां माता जागरण श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका स्नेहा सरगम ने अपनी भजन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और माता की भक्ति में लीन नजर आए।
Jamshedpur Mata Jagran : स्नेहा सरगम के भजनों ने बांधा समां
माता जागरण के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें लोक गायिका स्नेहा सरगम ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के बीच माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Jamshedpur Mata Jagran : श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसमें पूड़ी, चना, हलवा, खीर और पकौड़े का वितरण किया गया। भक्तों ने माता के दर्शन और भजन संध्या का आनंद लेने के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
Jamshedpur Mata Jagran : क्लब के सदस्य रहे मौजूद
16वें माता जागरण के आयोजन में सनी सिंह वालिया, गुरमीत सिंह तोते, गंगा राय, प्रदीप श्रीवास्तव और दिग्विजय सिंह सहित अन्ना हजारे फ्रेंड्स क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजन भक्तिमय वातावरण और श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।
ये भी जानिए : Munger News : सरकारी कार्यालय से कर्मचारी लापता, सहकर्मी से विवाद के बाद गायब हुए सुरेंद्र मंडल; SIT गठित


