,

IPL 2027 : एमएस धोनी ने लिया संन्यास, अब CSK में निभाएंगे ये भूमिका, भावुक हुईं टीम की मालकिन रूपा गुरुनाथ

IPL 2027 ms-dhoni-ipl-retirement-csk

by: vija yadav

IPL 2027 : चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेंद्र सिंह धोनी का खिलाड़ी के रूप में सफर अब समाप्त हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ करीब दो दशक तक जुड़े रहने के बाद धोनी IPL 2027 से नई भूमिका में नजर आएंगे। वह टीम के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके इस फैसले ने क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े लोगों को भी भावुक कर दिया है।

CSK की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने फ्रेंचाइजी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए वीडियो में धोनी के फैसले से जुड़ा एक भावुक किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि धोनी ने टीम के साथ हुई एक ऑनलाइन बैठक के दौरान बेहद शांत अंदाज में अपने IPL से हटने की बात कही।

IPL 2027 : ऑनलाइन मीटिंग में धोनी ने कही दिल छू लेने वाली बात

रूपा गुरुनाथ के मुताबिक, टीम के खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने को लेकर शनिवार को बैठक हो रही थी। इसमें अगले सीजन की रणनीति, खिलाड़ियों के चयन और टीम की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के अंत में जब टीम के अधिकारी रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची पढ़ रहे थे, तभी धोनी ने धीमी आवाज में कहा—शायद इसमें मेरा नाम भी जोड़ देना चाहिए।

IPL 2027

रूपा ने बताया कि धोनी की यह बात सुनते ही वीडियो कॉल अचानक बंद हो गई। उन्होंने दोबारा संपर्क किया और मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद इंटरनेट भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पाया कि धोनी अगले सीजन में नहीं खेलेंगे। हालांकि, उनके लिए यह पल बेहद भावुक और मुश्किल था।

IPL 2027 : 2008 में धोनी को कप्तान बनाने का फैसला

रूपा गुरुनाथ ने साल 2008 के पहले IPL ऑक्शन को याद करते हुए बताया कि उस समय उनके पिता एन. श्रीनिवासन की प्राथमिकता बिल्कुल स्पष्ट थी। वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम खरीदना चाहते थे, लेकिन उनकी एक खास शर्त थी कि महेंद्र सिंह धोनी ही टीम के कप्तान हों।

रूपा ने इस फैसले को फ्रेंचाइजी के सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक बताया। उनके मुताबिक, पिछले करीब 20 वर्षों में CSK और धोनी ने एक-दूसरे का साथ देते हुए कई उतार-चढ़ाव देखे और इस सफर में दोनों ने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा।

IPL 2027 : ‘100 प्रतिशत नहीं दे सकते तो टीम के लिए नहीं खेलते धोनी’

धोनी के व्यक्तित्व और टीम के प्रति उनके समर्पण की तारीफ करते हुए रूपा ने कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देने में विश्वास रखते हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह अपना 200 प्रतिशत योगदान नहीं दे पाएंगे, तो वह टीम के रास्ते में नहीं आना चाहते।

रूपा ने कहा कि धोनी का मैदान पर खेलना अब देखने को नहीं मिलेगा, यह स्वीकार करना आसान नहीं है। उनकी बिजली जैसी तेज स्टंपिंग, हेलीकॉप्टर शॉट और फील्डिंग में एक छोटे से इशारे से मैच का रुख बदल देने की क्षमता को भुलाना मुश्किल होगा।

IPL 2027 : अब युवा खिलाड़ियों को मेंटर के रूप में देंगे मार्गदर्शन

धोनी के खिलाड़ी के रूप में विदा लेने के बावजूद CSK के साथ उनका रिश्ता जारी रहेगा। IPL 2027 से वह टीम के मेंटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। रूपा गुरुनाथ ने कहा कि चेन्नई की टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है और इसमें कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में धोनी का अनुभव मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह टीम के लिए उपयोगी होगा।

उन्होंने धोनी को CSK परिवार का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि वह हमेशा सुपर किंग रहेंगे। रूपा ने प्रशंसकों का आभार जताते हुए उन्हें 2027 में चेपॉक स्टेडियम में मिलने का संदेश भी दिया।

IPL 2027 : एन. श्रीनिवासन ने भी धोनी को बताया CSK की पहचान

CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने भी धोनी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब दो दशक से दोनों का सफर साथ रहा है और इस रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत आपसी भरोसा है।

श्रीनिवासन ने 2008 के पहले IPL ऑक्शन का जिक्र करते हुए कहा कि धोनी को CSK में शामिल करने का फैसला उनके सबसे अच्छे फैसलों में से एक था। यह फैसला केवल धोनी की उपलब्धियों की वजह से नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व और इंसानियत के कारण भी खास था। धोनी का खिलाड़ी के रूप में IPL सफर भले ही थम गया हो, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका जुड़ाव जारी रहेगा। अब मैदान पर बल्ले और विकेट के पीछे उनकी जगह मेंटर के रूप में उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेगा।

ये भी जानिए : IPL 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड ने लिया नाम वापस, नीलामी में मिलेंगे 14 करोड़ रुपये

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…